शहद और सौंफ को एक साथ खाना आर्युवेद में भी काफी फायदेमंद माना गया है।
सौंफ में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। वहीं शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।
सौंफ और शहद को एक साथ खाने से पाचन तंत्र बहुत ही तेजी से काम करता है। यह गैस या अपच को दूर रखता है।
शहद और सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
दोनों चीजों का सेवन मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो शहद और सौंफ का सेवन किया जा सकता है।
सौंफ की खुशबू सांसों की बदबू को दूर करती है और मुंह के अंदर के बैक्टीरिया खत्म करती है।
सौंफ और शहद का सेवन सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है।