By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
गिरगिट का रंग बदलना हर किसी ने सुना होगा लेकिन क्या आपने पहाड़ी का रंग बदलते सुना है।
दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां पर पहाड़ी सुबह से शाम तक रंग बदलती हुई नजर आती है।
यह पहाड़ी ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके में मौजूद है। जिसको उलुरु कहते हैं।
हर मौसम में इस पहाड़ी का रंग बदलता है। यह यूनेस्को हेरिटेज साइट भी है।
इस पहाड़ी इलाके में आमतौर पर देश के जनजातीय लोग रहते हैं।
इस पहाड़ी का पता एक अंग्रेज डब्ल्यूजी गोसे द्वारा लगाया गया था।
पहाड़ी का रंग सूरज उगने और शाम को सूर्यास्त के समय बदलते हुए दिखाई देता है।
इस पहाड़ी का रंग कभी लाल, बैंगनी, पीला तो कभी नारंगी भी हो जाता है।