By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
एशिया का सबसे लंबा हाईवे एशियाई राजमार्ग 1 (AH-1) है। जिसकी लंबाई करीब 20557 किमी है।
यह हाईवे कोरिया, चीन, भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान सहित कई देशों से होकर गुजरता है।
जापान के टोक्यो से तुर्की और बुल्गारिया तक जाता है एएच-1 हाइवे।
भारत में यह हाईवे इंफाल, कोहिमा, जोराबाट, शिलांग कोलकाता, ढाका और कानपुर से होकर गुजरता है।
इस हाईवे को ग्रेट एशियन हाईवे के नाम से भी जाना जाता है। जो दुनिया का दूसरा सबसे लंबा हाईवे है।
भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे एनएच44 है। यह जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला हुआ है।
वहीं दुनिया का सबसे लंबा हाईवे पैन अमेरिकन हाईवे है जो कुल 48000 किमी लंबा है।