दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आम आदमी पार्टी के करीब एक दर्जन से अधिक विधायक नेता तो अभी तक गिरफ्तार हो चुके हैं इस लिस्ट में अब सीएम केजरीवाल का नाम भी शामिल हो गया है।

तो आइए आज आपको दिखते हैं आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े चहरे जो अब तक हवालात की हवा खा चुके हैं।

अक्टूबर, 2023 में दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया था, वे अब तक जेल में बंद है। 

1. संजय सिंह 

26 फरवरी, 2023 को 8 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में CBI ने अरेस्ट किया था। 

2. मनीष सिसोदिया 

मई 2022 में कथित हवाला लेनदेन के आरोप में ED ने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। उन्हें करीब नौ महीने पहले अंतरिम जमानत दी थी लेकिन बीते हफ्ते ही उनकी जमानत रद्द कर दी गई थी। 

3. सत्येंद्र जैन

AAP विधायक अमानतुल्ला खान फिलहाल दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अवैध भर्तियों और वित्तीय हेराफेरी से जुड़े एक मामले में जमानत पर बाहर हैं। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो ने सितंबर, 2022 में अरेस्ट किया था। 

4. अमानतुल्ला खान

पूर्व कानून मंत्री और मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया था। भारती पर उनकी पत्नी ने हत्या करने और घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाए थे। 

5. सोमनाथ भारती

बर्खास्त किए गए आम आदमी पार्टी में मंत्री रहे संदीप कुमार 2016 में राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला से रेप केस में फंस चुके हैं। इस मामले में उनको जेल भेजा गया था। 

6.संदीप कुमार 

महरौली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक नरेश यादव को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला में कुरान के खिलाफ ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2021 में कोर्ट ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया था।

7. नरेश यादव

जारवाल को जुलाई 2016 में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।  

8. प्रकाश जारवाल

नवंबर 2019 में आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश त्रिपाठी पर दंगा भड़काने के आरोप लगे थे।  

9.अखिलेशपति त्रिपाठी 

कोंडली से विधायक मनोज कुमार को कथित धोखाधड़ी और जमीन कब्जाने के आरोप में पुलिस ने 10 जुलाई, 2015 को गिरफ्तार किया था। 

10. मनोज कुमार 

नरेला क्षेत्र के विधायक शरद को पुलिस ने जून 2016 में गिरफ्तार किया था। उन पर आम आदमी पार्टी की एक कार्यकर्ता सोनी मिश्रा ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। 

11. शरद चौहान

त्रिनगर से विधायक रहे जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी कानून की डिग्री रखने के आरोप में साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था। वो आप सरकार में तत्कालीन कानून मंत्री थे।  तोमर डेढ़ महीने तिहाड़ जेल में भी रहे थे। 

12. जितेंद्र सिंह तोमर

संगम विहार से AAP विधायक दिनेश पर जून 2016 में एक महिला ने दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कराया था दिनेश को छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

13. दिनेश मोहनिया