चंदन को फेस पर लगाने से मिलते हैं ये फायदे
चंदन का इस्तेमाल
खूबसूरत त्वचा हर लड़की की तमन्ना होती है। इसके लिए चंदन से बेहतर घरेलू उपाय और क्या हो सकता है।
चंदन के गुण
चंदन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक आदि गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
दाग धब्बे दूर करे
चेहरे पर चंदन का फेस पैक लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं। इससे त्वचा पर निखार आने लगता है।
मुहांसे कम करे
चंदन स्किन के पोर्स की सफाई करता है और मुंहासों को कम करने में भी मदद करता है।
स्किन जवां रखे
चेहरे को जवां रखने के लिए चंदन का फेस पैक लगाया जा सकता है। यह डेड स्किन को दूर करता है।
सनबर्न में फायदेमंद
गर्मियों में इसे लगाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह सनबर्न और सन टैन से बचाता है।
झुर्रियां कम करे
बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए स्किन पर चंदन लगाया जा सकता है। यह झुर्रियां कम करता है।
जलन व खुजली से राहत
चंदन की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से यह त्वचा पर जलन और खुजली को दूर करने में भी मदद करता है।

