BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारतरत्न देने की घोषणा PM मोदी ने की है।

भाजपा को फर्श से अर्श तक ले जाने वाले नेता लालकृष्ण आडवाणी को लौह पुरुष भी कहते है।

1975 में आपातकाल के दौरान आडवाणी को 19 महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।

राममंदिर आंदोलन की पहल करने वाले आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथयात्रा निकाली थी।

हालांकि आडवाणी को बीच में ही गिरफ्तार कर लिया था पर इस यात्रा के बाद उनका राजनीतिक कद और भी बढ़ गया।

बहुआयामी शख्सियत लाल कृष्ण आडवाणी फिल्म समीक्षक भी थे।

सबसे लंबे समय तक BJP अध्यक्ष बने रहने का रिकॉर्ड लाल कृष्ण आडवाणी के नाम है।

BJP अध्यक्ष होने के बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए अपने नाम की दावेदारी न देते हुए अटल बिहारी वाजपेयी का नाम आगे किया।

2015 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

2015 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।