By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
धरती पर असंख्य जीव मौजूद हैं उनकी शारीरिक संरचना अलग-अलग होती है।
कई जीवों में इंसानों की तरह ही लक्षण होते हैं। सबकी अपनी खास विशेषता होती है।
लेकिन आज हम आपको ऐसे जीव के बारे में बताएंगे जो अपने प्रजनन के लिए जाना जाता है।
यह अनोखा जीव अपने मुंह से बच्चों को जन्म देता है। यह एक खास किस्म का मेंढक है।
आमतौर पर बरसात के वक्त मेंढक दिखते हैं। जिसकी सैकड़ों प्रजाति धरती पर पाई जाती है।
वहीं गैस्ट्रिक ब्रूडिंग मेंढक बच्चों को जन्म देने के लिए अलग तरीका अपनाते हैं।
ये मेंढक अंडे देने के बाद उसे निगल जाते हैं। अंडों पर लगी खास कैमिकल परत उन्हें पेट के अंदर गैस्ट्रिक एसिड से बचाती है।
अंडे से बच्चा निकलने तक वे पेट में ही रहते हैं और फिर मुंह के रास्ते बाहर आ जाते हैं।