'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में लगा स्टार्स का मेला, फैमिली के साथ वायरल हुई रणबीर कपूर की तस्वीरें
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है।
फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस को लेकर एक पार्टी रखी गई थी। जहां स्टार्स के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटी भी पहुंचे थे।
'एनिमल' में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
बॉबी देओल ने 'एनिमल' में विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में बॉबी देओल और रणबीर कपूर के एक्शन सीन ने लोगों का ध्यान खींचा।
'एनिमल' के लीड एक्टर रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट पार्टी में शामिल हुई सक्सेस पार्टी में आलिया भट्ट छाई रहीं।
'एनिमल' में अनिल कपूर ने महत्वपूर्ण रोल किया है। अनिल कपूर ने फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया।
'एनिमल' में तृप्ति डिमरी के रोल ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के सीन काफी वायरल हुए।
'एनिमल' में प्रेम चोपड़ा भी नज़र आए। प्रेम चोपड़ा पत्नी के साथ इस पार्टी में पहुंचे।
'एनिमल में सुरेश ओबेरॉय भी नजर आए थे। पार्टी में सुरेश ओबेरॉय बेटे विवेक ओबेरॉय के साथ पहुंचे थे।
फिल्म 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने सक्सेस पार्टी में शिरकत की। संदीप रेड्डी वंगा के डायरेक्शन की काफी तारीफ हुई है।
पार्टी के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने काफी प्यारा पोज दिया। इस कपल पर लोगों की निगाहें टिक गईं।
पार्टी में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ पोज दिया। इस दौरान उनके साथ ससुर महेश भट्ट भी नजर आए।