अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है।  

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को आज पंजाब की मोगा पुलिस द्वारा गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Pic: Twitter

 अमृतपाल सिंह के ऊपर अपहरण, धमकी, NSA सहित कई मामले दर्ज हैं।

Pic: Twitter

अमृतपाल की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस ने भी बड़ा बयान दिया है। 

Pic: Twitter

पंजाब पुलिस के मुताबिक, उसके पास भागने का कोई भी रास्ता नहीं बचा था। उसने खुद को सरेंडर नहीं किया बल्कि नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 

Pic: Twitter

पंजाब के सीएम भगवंत मान का कहना है कि देश की शांति और कानून को बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Pic: Twitter

बता दें कि पिछले करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए जुटी थी। 

कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी, लेकिन वो हाथ नहीं आया था। हालांकि, अब उसकी गिरफ्तारी हो गई है।