By - Sonali Jha Image Source: Instagram
एक्टर अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च, 1975 को मुंबई में हुआ था।
अक्षय खन्ना 28 मार्च यानी शुक्रवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी एक समय में काफी सुर्खियों में रही थी। कहा जाता है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे।
जिसके लिए खुद करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर अक्षय के पिता यानी दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना से दोनों की शादी की बात की थी।
हालांकि, कपल के रिश्ते से करिश्मा कपूर की मां बबीता खुश नहीं थीं। बबीता ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया था।
बताया जाता है कि बबीता के इस शादी को ना कहने के पीछे का कारण करिश्मा कपूर का चमकता करियर था।
उस वक्त करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था।
करिश्मा के करियर के चलते बबीता नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी शादी कर अपने करियर को स्पॉयल करें।