मानसून में इन फैशन टिप्स का रखें ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
बारिश के मौसम में बनें स्टाइलिश और कूल, अपनाएं ये फैशन टिप्स
मानसून का मजा लेना जहां पर हर किसी को पसंद होता है लेकिन कपड़े क्या पहनें और क्या नहीं इसकी चिंता भी। इस मौसम में फैशन का ख्याल रखते हुए इन खास टिप्स को आप अपनाएं।
हल्के कपड़े
बारिश में कॉटन, शिफॉन और क्रेप सबसे अच्छे और आरामदायक होते हैं।
डार्क कलर
डार्क कलर्स जैसे ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन चुनें जिससे दाग धब्बे कम नजर आएंगे।
शॉर्ट्स ड्रेस
लंबी जींस नहीं शॉर्ट्स, स्कर्ट्स और कैप्री पहनें, घूमना-फिरना आसान होगा।
रेनकोट और छाता
स्टाइलिश और कलरफुल रेनकोट और छाते से मॉनसून लुक आकर्षक बनाएं।
वाटरप्रूफ फुटवियर
जूतों की जगह वाटरप्रूफ सैंडल्स, फ्लिप-फ्लॉप्स या रबर बूट्स पहनें।
मिनिमल एक्सेसरीज़
भारी एक्सेसरीज की बजाय छोटे ईयररिंग्स, पतली चेन या ब्रेसलेट पहनें।
वॉटरप्रूफ मेकअप
वॉटरप्रूफ मस्कारा, आईलाइनर लगाएं मेकअप नहीं बिगड़ेगा।
हेयरस्टाइल
ईज़ी हेयरस्टाइल्स जैसे पोनीटेल,बन या ब्रेड्स बनाएं, आपका लुक निखरेगा।
स्किनकेयर
वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने के साथ चेहरे को दिन में दो बार साफ करें।

