दिल्ली में आप-बीजेपी का फिल्मी पोस्टर वॉर
दिल्ली में आप-बीजेपी का फिल्मी पोस्टर वॉर, मीम्स लगाएंगे चुनावी नैया को पार?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने फिल्मी पोस्टर वॉर को हथियार बना लिया है। दोनों ही पोस्टर्स के जरिए एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रही हैं।
पोस्टर वॉर
दिल्ली चुनाव में बीजेपी और आम आदमी के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है।
वार-पलटवार
दोनों ही पार्टियां फिल्मों के पोस्टर बनाकर एक दूसरे पर हमला कर रही हैं।
मोगैंबो
ताजे पोस्टर में बीजेपी ने केजरीवाल को 'मोगैंबो' बनाकर पूर्वांचलियों से नफरत करने वाला बताया है।
शराब के खिलाड़ी
इस पोस्टर के जरिए बीजेपी ने दिल्ली शराब घोटाले को मुद्दा बनाते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।
आपदा-ए-आजम
इससे पहले बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को आपदा-ए-आजम करार देते हुए पोस्टर जारी किया था।
'आप' का पलटवार
पोस्टरवार में आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं हैं। उसने भी बीजेपी को पोस्टर के जरिए ही जवाब दिया है।
रमेश बिधूड़ी
आम आदमी पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को गालीबाज करार देकर भारतीय जनता पार्टी पर धावा बोल रही है।
सीएम चेहरा
आम आदमी पार्टी रमेश बिधूड़ी को गालीबाज बताते हुए दिल्ली में बीजेपी का सीएम फेस बता रही है।

