18 अगस्त, 2023: जानें आज का राशिफल

परिचितों के कारण अपना काम करने में मुश्किल आ सकती है। आय से अधिक व्यय होगा। लाभ सामान्य रहेगा।

छोटे-छोटे झगड़े बडे़ विवाद का रूप ले सकते हैं। दिनचर्या अनियमित रहेगी। खानपान पर संयम रखें। विवाद को टालें।

वैभव के सामान पर बडे़ खर्च की संभावना है। अपने काम को वरीयता से निपटाने का प्रयास करें।

जोखिम के कार्यों में नुकसान हो सकता है। यश, मान सम्मान प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे।

बुजुर्गों के मार्गदर्शन से अच्छी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा। 

जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अधूरी योजना को फिर से शुरू करेंगें।

बुजुर्गों के मार्गदर्शन से लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं।

दूसरों के मामलों में दखल से बचें। अटके काम को पूरा करने में दूसरों की मदद मिलेगी। 

वैभव विलासिता के कार्यों में खर्च होगा। खरीददारी में विशेष रूचि रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। 

कार्यस्थल पर आपके कामकाज की मिली-जुली प्रतिक्रिया रहेगी। जायजाद, प्रापर्टी के कार्यों में सफलता मिलेगी। 

किसी पर भी भरोसा सोच समझकर करें। नौकरी के कार्यों में अधिकता रहेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी।