पेरिस ओलंपिक में भारत के 21 निशानेबाज भाग लेने वाले हैं। जहां इस बार भारत की 11 बेटियां शूटिंग में भारत को पहला पदक दिला सकती हैं।
महिला शूटरों में मनु भाकर ओलंपिक में इतिहास रच सकती है, जो विश्व चैंपियन भी हैं।
सिफत कौर शर्मा भी इस लिस्ट में हैं, जिनके नाम 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में 469.6 का विश्व कीर्तिमान है।
ईशा सिंह भी विश्वकप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं। वह युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।
अंजुम मोदगिल भी कमाल दिखा सकती हैं। जो दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
एलावेनिल वलारिवन भी पेरिस ओलंपिक में जलवा दिखा सकती हैं। वह राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।
पेरिस ओलंपिक में रमिता जिंदल भी भाग ले रही हैं, वह एशियाई खेलों में रजत पदक जीत चुकी हैं।
रिदम सांगवान हरियाणा की एक भारतीय पिस्टल शूटर हैं, जो ओलंपिक में धमाल मचाकर पदक जीत सकती हैं।
पेरिस ओलंपिक में रायजा ढिल्लों से भी भारत को उम्मीद है।
श्रेयसी सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं, जो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने की कोशिश करने वाली हैं।
माहेश्वरी चौहान भी पेरिस ओलंपिक में जलवा दिखाने को तैयार है।
राजेश्वरी कुमारी ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता है। वह ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।
Watch More Stories...