10 अगस्त, 2023: जानें आज का राशिफल
मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है, नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढे़गी।
जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी, लाभदायक अवसर मिलेंगे, विवादों को टालना हितकर रहेगा।
आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, नये कामकाज की शुरूआत हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
जिद में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं, भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा।
तय कार्यक्रम में बदलाव से समस्या हो सकती है, राजकीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कार्य को समय पर निपटाने की आदत डालें, सफलता मिलेगी, अधिकार में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा मिलेगी।
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है, किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
नए संपर्क करियर बनाने में सहायक रहेंगे, आजीविका के प्रयास सफल होंगे।
निजी कार्यों को टालने से समस्या हो सकती है, संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं, यश प्राप्त होगा।
पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है, जोड़-तोड़ के कामकाज सफल होगा, परिश्रम अधिक रहेगा।
बुजुर्गों के व्यवहार से खिन्नता होगी, उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्य पूरे होने का हर्ष होगा।
संतान को भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मेहनत का भरपूर लाभ
होगा, आय व्यय समान रहेगा।