गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
BJP VS Congress Controversy: राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर भाजपा नेता मनोज तिवारी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- चुनाव हारने के बाद विपक्ष अब देश के खिलाफ बड़ी साजिशें रचने में लग गया है।
- Written By: अमन मौर्या
Manoj Tiwari Rahul Gandhi Statement: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। मनोज तिवारी का कहना है कि जब से भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्यों में चुनाव जीत रही है, तब से विपक्ष का मनोबल टूट चुका है और वे अब देश के खिलाफ साजिशें रचने में जुट गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई।
मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर गद्दार की परिभाषा तय की जाए, तो राहुल गांधी का पूरा परिवार, उनके नाना, दादी और जीजा तक इस दायरे में आ जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और देश की न्यायपालिका पर हमला करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि विदेशी ताकतों और सोशल मीडिया के जरिए देश को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भारत का युवा और आम जनता इन साजिशों को सफल नहीं होने देगी।