Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!

Lucknow Gangrape case: लखनऊ से एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज (UPSC) की तैयारी कर रही एक होनहार छात्रा के साथ 3 दिन तक बंधक बनाकर रेप हुआ।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 24, 2026 | 04:02 PM

सांकेतिक तस्वीर (Image-Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

UPSC Aspirant Gangraped in Lucknow: राजधानी दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही एक लड़की से लखनऊ में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती जौनपुर से दिल्ली जा रही थी और इसी बीच उसे लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर एक परिचित लड़के ने ट्रेन से उतार लिया। ट्रेन से उतारने के बाद परिचित रिश्तेदार उसको सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अपने रूम ले गया, वहां उसने कॉफी में नशीली गोली मिलाकर उसको बेहोश कर गलत काम किया। इसके बाद उसी शाम को युवती के साथ एक और लड़के ने जबरदस्ती की जो परिचित का जानने वाला था। इतना ही नहीं दूसरे दिन दोनों लड़कों के साथ एक और लड़का इसमें शामिल हो गया और फिर तीनों लड़कों ने मिलकर 3 दिन तक बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया।

लगातार 3 दिनों तक लड़की के साथ हैवानियत के बाद परिचित लड़के ने सुशांत गोल्फ सिटी से चारबाग के लिए कैब बुक की और सुहेलदेव एक्सप्रेस, जिस ट्रेन से उसको उतारा था। उसी ट्रेन से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया। डरी-सहमी लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को इस पूरी वारदात की सूचना दी। इसके बाद घरवालों ने रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत करके युवती के लिए मदद मांगी।

रेलवे ने की मदद

बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है और युवती का परिचित लड़का शिवम यादव जौनपुर के जलालपुर का ही रहने वाला है। शिवम यादव ही मुख्य आरोपी भी है। बेटी की बातें सुनकर सबसे पहले पिता ने 139 रेलवे हेल्पलाइन पर मदद मांगी थी और इसके बाद GRP टीम ने पहुंचकर लड़की से बात की और पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस युवती को दिल्ली आनंद विहार थाने लेकर पहुंची, जहां अगले दिन परिजन भी पहुंच गए थे। युवती के बयान पर आनंद विहार थाने में केस दर्ज किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: पानी भरी बाल्टी में डूबने से 1 साल की मासूम हिंदवी की दर्दनाक मौत

छत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज

यवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त

चारबाग रेलवे स्टेशन (Image- Social Media)

पूरी प्लानिंग के साथ आया था शिवम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर परिचित शिवम यादव के साथ शनि यादव नाम का एक लड़का भी आया था। ट्रेन में मिलने के बाद शिवम चारबाग में युवती से उतरने के लिए बार-बार कहने लगा और कहा कि मैं तुम्हारे घर पर बात कर लूंगा। उसने भरोसा दिलाया कि कोई दिक्कत नहीं होगी। इस पर युवती कुछ देर में मान गई और उतरकर उन दोनों के साथ साथ चली गई। शिवम युवती को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल के पास अपने किराये के रूम पर ले गया।

बेहोश करके किया गलत काम

रूम पहुंचने के बाद शिवम साथ रुक गया और शनि खाने का सामान लेने चला गया था। लगभग आधे घंटे पर शनि वापस आया और खाना देकर वह निकल गया। दोनों ने खाना खाया और फिर शिवम ने कॉफी पीने के लिए दी। कॉफी पीते ही युवती को नींद आने लगी। इसके बाद शिवम ने मौके का फायदा उठाते हुए लड़की के साथ गलत हरकत शुरू कर दी और युवती ने जब विरोध किया तो शिवम उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद बेहोशी की हालत में जबरन उसके साथ कई बार संबंध बनाए। अगले ही दिन 16 मई को शनि यादव रूम पर पहुंचा और कुछ ही देर बाद शिवम वहां से चला गया।

इस दौरान शनि युवती से जबरदस्ती करने लगा तो युवती ने विरोध किया लेकिन उसने युवती के साथ जबरन कई बार संबंध बनाए। शिवम और शनि की हरकत से लड़की काफी डर गई थी और दर्द होने लगा तो शिवम ने उसको दवा दे दी लेकिन युवती ने नहीं खाई।

आनंद विहार पुलिस थाना (Image- Social Media)

खाना लेने भी कमरा बंद करके जाते थे आरोपी

युवती ने बताया कि आरोपी शिवम यादव इस दौरान लगातार युवती का शोषण करता रहा और खाना या कुछ सामान लेने जाता तो बाहर से दरवाजा बंद करके जाता, जिससे वो कहीं भागकर न चली जाए। इसके बाद 17 मई को एक और लड़का रूम पर पहुंचा, जिसे युवती पहचानती भी नहीं थी। इसके बाद उन तीनों ने उस लड़की से बारी-बारी दरिंदगी की। ये तीनों आरोपी तीन दिन तक बंधक बनाकर युवती का शोषण करते रहे।

क्या कहा पुलिस ने?

इस मामले में एडीसीपी साउथ ने कहा कि हमें सूचना मिली कि दिल्ली के आनंद विहार में 22 मई को एक केस दर्ज किया गया है जिसमें पीड़िता ने शिकायत की है कि उसके साथ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पहले से परिचित कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि मामले में पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ था, जो कि ट्रांसफर होकर लखनऊ आ गया है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा

उन्होंने बताया कि पुलिस की 5 टीम अलग-अलग इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इस मामले में मामले में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता करीब 5 साल से एक दूसरे को जानते हैं और आपस में दोनों का परिवार रिश्तेदार भी है।

Lucknow upsc aspirant gangraped for 3 days by acquaintances after being laced with spiked coffee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 04:02 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Delhi
  • Gang rape
  • Lucknow

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.