Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Year Ender 2024: विदेश की इन डेस्टिनेशन को गूगल पर इस साल जमकर किया गया सर्च, लिस्ट में टॉप पर…

इस साल सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया जाने वाला देश अजरबैजान है। जहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और आधुनिकता सबसे अलग है। यह जगह यूरोप और एशिया के बीच स्थित है। इसका ज्यादातर हिस्सा कैस्पियन..

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 28, 2025 | 06:01 PM

विदेश की इन डेस्टिनेशन को गूगल पर इस साल जमकर किया गया सर्च

Follow Us
Close
Follow Us:

Best Tourist Destination 2024: साल 2024 जाने वाला है और नए साल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में साल की शुरुआत किसी बेहतरीन जगह पर होने से शाम यादगार रहती है। साथ ही मन और दिल को भी सुकून का अनुभव होता है। साल भर लोगों ने कई नई जगहों को एक्सप्लोर किया और पुरानी जगहों पर दोबारा घूमने का प्लान किया। अगर आप नए साल पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। हर साल की तरह गूगल ने उन जगहों के बारे में बताया है जिन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इन फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आप भी घूमने जा सकते हैं।

अजरबैजान

इस साल सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया जाने वाला देश अजरबैजान है। जहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और आधुनिकता सबसे अलग है। यह जगह यूरोप और एशिया के बीच स्थित है। इसका ज्यादातर हिस्सा कैस्पियन सागर से घिरा हुआ है। यहां पर समुद्र तट का नजारा, वाटर स्पोर्ट्स और रिसॉर्ट्स में एंजॉय किया जा सकता है। कई लोग यहां पर प्राचीन किले और ऐतिहासिक जगहों को घूमने के लिए आते हैं।

बाली

गूगल पर दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली जगह बाली है। यह नए शादीशुदा जोड़े के लिए बेस्ट जगह है। इस रोमांटिक प्लेस में हर साल भारी संख्या में भारतीय लोग आते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए ज्यादा खर्च नहीं होता है। इस वजह से यह जगह लोगों के बीच फेमस है। होटल से लेकर खाना पीना तक सब बजट में हो जाता है। बता दें कि बाली को गॉड्स आइलैंड भी कहा जाता है। आने वाले साल में बाली घूमने का प्लान किया जा सकता है।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कजाकिस्तान

यूरेशिया में स्थित कजाकिस्तान इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली जगह बनी। यहां की अनोखी संस्कृति पूरी दुनियाभर में फेमस है। मुम्ब्रा संगीत और लोक नृत्य सांस्कृतिक धरोहर काफी चर्चा में रहती है। यहां पर कजाख रेगिस्तान और अली कॉल झील को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इस बेहतरीन जगह पर आप ट्रैकिंग, कैम्पिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। घूमने के लिए इस जगह को चुना जा सकता है।

जॉर्जिया

इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली जगह में जॉर्जिया का नाम भी शामिल है। यह दुनिया भर में अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से फेमस है। यहां पर एडवेंचर प्रेमी ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और स्कीइंग का लुत्फ ले सकते हैं। पर्वतों से घिरी यह जगह बहुत ही खूबसूरत है।

मलेशिया

साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली डेस्टिनेशन में पांचवें नंबर मलेशिया  है। यह बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन मानी जाती है। भारतीय सेलिब्रिटी अक्सर यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। यह जगह बहुत ही फेमस है। यहां की नाइटलाइफ, बार और क्लब टूरिस्टों को आकर्षित करते हैं।

Year ender 2024 best foreign tourist destinations searched in google

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2024 | 12:31 PM

Topics:  

  • Best Tourist Places
  • Year Ender 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

गोवा-थाईलैंड नहीं, तीर्थ स्थान बन रहे Year End पर लोगों की पहली पसंद; ये हैं Gen Z की फर्स्ट चॉइस

2

IRCTC Tour Package: अरुणाचल प्रदेश के दिरांग और तवांग को करें एक्सप्लोर, बजट में होगी यात्रा

3

Budget Trip: दिसंबर की ट्रिप बजट में करने का है इरादा, बस इन 3 जगहों पर जाने की कर लें प्लानिंग

4

बर्फबारी के बीच भारत की इन शानदार जगहों पर करें स्कीइंग, दिल खुश कर देंगे नजारे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.