- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma Big Vision For Indian Cricket Wants India To Become World Cricket Powerhouse
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
Youth Cricket Development: IPL 2026 के बीच रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारत को विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत और प्रभावशाली टीम के रूप में स्थापित होते देखना है।
- Written By: संजय बिष्ट

रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Statement on Indian Cricket: हाल में ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी सोच साझा की है। उनका कहना है कि बीते कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट ने जिस तरह की सफलता हासिल की है, वह आने वाले समय में और भी बड़े मुकाम तक पहुंच सकती है। रोहित ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा भारत को विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत और प्रभावशाली टीम के रूप में देखना है।
मुंबई इंडियंस के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए रोहित ने भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों व क्रिकेट के बदलते स्वरूप और युवा खिलाड़ियों के विकास जैसे कई अहम विषयों पर खुलकर अपनी राय रखी।
भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर रोहित का सपना
रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट लगातार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसके परिणाम भी मैदान पर साफ दिखाई दे रहे हैं। उनका मानना है कि देश के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यही वजह है कि अलग-अलग स्तरों पर भारतीय टीमें लगातार सफल हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने कई बड़ी आईसीसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। सीनियर टीम से लेकर महिला और जूनियर स्तर तक भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया के सामने अपनी क्षमता साबित की है। रोहित के अनुसार, यह सिर्फ शुरुआत है और भारतीय क्रिकेट के पास आगे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता मौजूद है।
“I want India to be a 𝐏𝐨𝐰𝐞𝐫-𝐇𝐨𝐮𝐬𝐞 in World Cricket.” Rohit Sharma speaks about his own legacy and his belief in both of the Indian Cricket Teams 💙#MICharcha | @Dream11 pic.twitter.com/7FTKFHuCaA — Mumbai Indians (@mipaltan) May 23, 2026
बदल चुका है टी20 क्रिकेट का पूरा गणित
कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा ने क्रिकेट के आधुनिक दौर पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब सीमित ओवरों के क्रिकेट में 130 या 140 रन का स्कोर अक्सर मैच जिताने के लिए पर्याप्त माना जाता था। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। बल्लेबाज पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक हो गए हैं और टी20 क्रिकेट की गति लगातार तेज हुई है। रोहित ने बताया कि अब कोई भी स्कोर पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। मैच का रुख कुछ ही ओवरों में बदल जाता है और यही आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी खासियत बन चुकी है।
बच्चों पर दबाव नहीं, खेल का आनंद जरूरी
रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ियों और उनके विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उनका मानना है कि कम उम्र में बच्चों पर अत्यधिक उम्मीदों का बोझ डालना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि शुरुआती वर्षों में बच्चों को सिर्फ खेल का आनंद लेने देना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी खेल का आनंद उठाएगा तो उसका प्रदर्शन भी बेहतर होगा। रोहित ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने भी बिना किसी अतिरिक्त दबाव के क्रिकेट खेलना शुरू किया था और यही चीज आगे चलकर उनके करियर की मजबूत नींव बनी।
Ro talks about the important life lessons he has learnt being an Athlete and how it has shaped his life. #MICharcha | @Dream11 pic.twitter.com/QP8XVG9jOq — Mumbai Indians (@mipaltan) May 23, 2026
ये भी पढ़ें: LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
रोहित शर्मा का मानना है कि मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की लंबी फौज मौजूद है। घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं से लगातार नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं, जो भविष्य में टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। पूर्व कप्तान का विश्वास है कि अगर यही प्रक्रिया जारी रही तो भारत आने वाले वर्षों में विश्व क्रिकेट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगा। उनके अनुसार सफलता केवल ट्रॉफियां जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था तैयार करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जो लगातार नए चैंपियन तैयार करती रहे।
Rohit sharma big vision for indian cricket wants india to become world cricket powerhouse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
May 24, 2026 | 04:09 PM3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
May 24, 2026 | 04:02 PM‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश
May 24, 2026 | 04:02 PMDavid Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
May 24, 2026 | 04:00 PMवर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
May 24, 2026 | 03:58 PMसीहोर में अनोखा ‘मजीरा मार्च’, बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क पर बिछाई दरी; किया महा-कीर्तन
May 24, 2026 | 03:54 PMवर्धा में डीजल संकट से किसान परेशान, थमे ट्रैक्टरों के पहिए; खरीफ की तैयारी प्रभावित
May 24, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














