- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma World Cup 2023 Team India Captain
वर्ल्ड कप में हार के बावजूद टीम को रोहित शर्मा के कप्तानी की जरुरत! द्रविड़ बोले- वह असाधारण…
- Written By: मृणाल पाठक

रोहित शर्मा (PIC Credit: X)
अहमदाबाद: विश्व कप (World Cup 2023) जीतने का सपना पूरा नहीं होने पर रविवार की रात को जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मोटेरा स्टेडियम से बाहर निकलते हुए अपने पास से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति से हाथ मिला रहे थे तो निश्चित तौर पर वह काफी अकेलापन महसूस कर रहे होंगे। भले ही ऐसा लग रहा होगा कि रोहित शर्मा के सारे सपने चकनाचूर हो गए लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को अभी उनकी जरूरत है और उन्हें कम से कम दो साल तक लंबे प्रारूप का कप्तान (Team India Captaincy) बनाए रखा जाना चाहिए।
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कप्तानी कार्यकाल 2007 में जब समाप्त हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी उनकी जगह लेने के लिए तैयार थे और जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो विराट कोहली (Virat Kohli) को पहले से ही तैयार कर दिया गया था। इसी तरह से रोहित भी कोहली से जिम्मेदारी लेने को तैयार थे। लेकिन वर्तमान टीम में कोई भी युवा अभी कप्तानी की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं लगता और ऐसे में चयनकर्ताओं के पास रोहित को कप्तान बनाए रखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की बातों से अंदाजा लग जाता है कि रोहित टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। द्रविड़ ने मैच के बाद कहा,‘‘वह असाधारण कप्तान है। रोहित ने वास्तव में बहुत अच्छी तरह से इस टीम की अगुवाई की है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपना बहुत सारा समय और ऊर्जा साथी खिलाड़ियों को दी है। वह किसी भी चर्चा और बैठक के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
रोहित ने पिछले छह सप्ताह में अपने कप्तानी कौशल और बेफिक्र बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया। द्रविड़ ने कहा,‘‘उन्होंने विश्व कप के इस अभियान में अपना काफी समय और ऊर्जा लगाई। वह आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहते थे और उन्होंने टूर्नामेंट के शुरू से लेकर आखिर तक ऐसा किया।”
रोहित अभी 36 साल के हैं और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में जब अगला वनडे विश्व कप खेला जाएगा तो उनकी उम्र 40 साल से अधिक हो जाएगी। भारतीय क्रिकेट प्रबंधन को हालांकि अभी उनकी जगह किसी अन्य को कप्तान बनाने की बजाय उन्हें कम से कम दो साल तक इस पद पर बनाए रखना चाहिए जो भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण होगा।
वनडे में रोहित यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किस श्रृंखला में खेलना है और किसमें नहीं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कोविड-19 के बाद वह हर तरह की परिस्थितियों में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टीम को अभी उनकी जरूरत है। रोहित की मौजूदगी में अगले कप्तान को तैयार किया जा सकता है जिससे टीम बदलाव के दौर में अच्छी तरह से आगे बढ़ सकती है। (एजेंसी)
Rohit sharma world cup 2023 team india captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














