MI vs RR: मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सूर्यवंशी करेंगे बल्लेबाजी, बुमराह टीम से बाहर
IPL 2026: मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हार्दिक पांड्या, रियान पराग (Image- IANS)
RR Vs MI IPL 2026: आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतकर हार्दिक ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और शाम होते-होते यह और बेहतर हो जाती है। आज का दिन बहुत खास है। कुल मिलाकर, रिलायंस फाउंडेशन ने 29 लाख लोगों की मदद की है और उन पर अपना असर डाला है। हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और उन्हें इस पल का आनंद लेने का मौका देना चाहते हैं। यह मैच हमारी टीम के लिए बहुत मायने रखता है। हम अपना पूरा जोर लगाना चाहते हैं। हमारा यह सीजन काफी मुश्किल रहा है, और हम इसका अंत शानदार तरीके से करना चाहते हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। दीपक चाहर टीम में हैं।”
यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच हो सकता है
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम जानते हैं कि यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच हो सकता है और हम इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उम्मीद है कि हम अपने मौकों का पूरा फायदा उठाएंगे और अपना सबसे अच्छा खेल दिखाएंगे। अगर हम जीतते हैं, तो हम क्वालिफाई कर जाएंगे और हमें दूसरों से किसी भी तरह की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। मैं, नांद्रे बर्गर और जडेजा प्लेइंग इलेवन में वापस आए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
मैच जीतकर प्लेऑफ में जाएगी RR
आरआर के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। आरआर के 13 मैचों से 14 अंक हैं। अगर रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है, तो 16 अंक के साथ प्लेऑफ में चली जाएगी और चौथा स्थान हासिल करेगी, वहीं हार की स्थिति में उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच की ज्यादा अहमियत नहीं है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हां, सीजन के इस आखिरी मुकाबले को टीम जीतकर एमआई जरूर अपने अभियान को अपने फैंस के बीच बढ़े आत्मविश्वास के साथ समाप्त करने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें- LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा। -एजेंसी इनपुट के साथ
