जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
Kapurthala Modern Jail Riots: पंजाब के कपूरथला में शनिवार को रात कुछ कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कैदियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने एक वीडियो के जरिए पूरे मामले की जानकारी दी।
- Written By: प्रिया जैस
कपूरथला सेंट्रल जेल में झड़प (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Kapurthala Jail Violence: पंजाब के कपूरथला सेंट्रल जेल में शनिवार को हुए बवाल के बाद स्थिति अब सामान्य हो गई है। कपूरथला सेंट्रल जेल में शनिवार रात करीब 9:30 बजे कैदियों के बीच झड़प हो गई थी। जानकारी मिलते ही कपूरथला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया।
कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल को सेंट्रल जेल भेजा गया।
जेल प्रशासन की टीम के साथ समन्वय बनाते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और हालात को काबू में लाया गया। हिंसा के बाद कुछ कैदी जेल की छत पर चढ़ गए थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि पूरे अभियान के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। साथ ही कोई भी कैदी जेल से फरार नहीं हो पाया।
सम्बंधित ख़बरें
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
आज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
एसपी तुरा ने जारी किया वीडियो
एसपी तुरा ने कहा, “जेल प्रशासन के साथ मिलकर हमने कानून-व्यवस्था की स्थिति को काबू में किया। छत पर चढ़े कैदियों को नीचे उतारने में सफलता मिली। कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ और कोई कैदी भाग नहीं पाया।”
Kapurthala, Punjab: SSP Gaurav Toora says, “Around 9:30 PM, some inmates clashed inside Kapurthala Jail. Acting immediately, Kapurthala Police, along with senior officers and heavy police force, was sent to the jail. Joint action with the jail administration helped bring the law… pic.twitter.com/pk9zGimvop — IANS (@ians_india) May 24, 2026
ब्लॉक नंबर-4 तक सीमित झड़प
एसएसपी गौरव तूरा ने आगे बताया कि यह घटना सिर्फ सेंट्रल जेल के ब्लॉक नंबर-4 तक सीमित थी। दरअसल, ब्लॉक नंबर-4 में कैदियों के बीच आपसी झड़प हुई थी। इस झड़प में 3 कैदी घायल हो गए थे, जिनका इलाज कराया जा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों की गिनती लगातार की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कैदी जेल परिसर में सुरक्षित हैं। जेल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें – ITBP जवान की मां का हाथ काटना पड़ा भारी! कमांडेंट के 50 जवानों ने कानपुर कमिश्नरेट का किया घेराव, मचा बवाल
एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जेल प्रशासन तथा पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी रख रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
कपूरथला केंद्रीय जेल में शनिवार शाम कैदियों के दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। कुछ कैदियों ने उत्तेजना में छत पर चढ़कर हंगामा किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को सतर्क होकर कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते स्थिति बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
