पुलिस में शिकायत की सलाह देना पड़ा भारी, कल्याण में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या
Titwala Youth Murdered After Molestation Complaint: कल्याण के टिटवाला इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने की सलाह देने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: फाइल फोटो)
Titwala Youth Murdered After Molestation Complaint News: टिटवाला के पास म्हारल इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की सलाह देने वाले 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई।
इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के म्हारल अनुसार, गांव के मालखन कंपाउंड निवासी रविंद्र अहिरे पर शुक्रवार रात आरोपियों ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि इलाके के रहने वाले मुख्य आरोपी दीपक डांगे ने रविंद्र अहिरे की मुंहबोली बहन की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़ित लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी। इसके बाद लड़की की मां ने रविंद्र अहिरे को पूरी घटना बताई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बेलतरोड़ी पुलिस का विशेष अभियान, चोरी-सेंधमारी रोकने के लिए बढ़ाई गश्त
डीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
नागपुर में बड़ा हादसा टला, गोलीबार चौक दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों के सामने फटा सिलेंडर
पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी व्याप्त
रविंद्र ने महिला को टिटवाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी। इसी बात से आरोपी दीपक डांगे नाराज हो गया और उसने अपने साथियों विजय भिडे और परशुराम भिडे के साथ मिलकर रविंद्र की हत्या की साजिश रची। शुक्रवार रात तीनों आरोपी रविंद्र के पास पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिए।
मौके पर हुई थी मौत
गंभीर रूप से घायल रविंद्र अहिरे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही टिटवाला पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर मुख्य आरोपी दीपक डांगे समेत विजय भिडे और परशुराम भिडे को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें :- डीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने और पुलिस में शिकायत की सलाह देने पर एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिससे लोगों में डर और नाराजगी दोनों है।
