- Hindi News »
- Maharashtra »
- Saoner Heatwave Death Worker Found Dead Nagpur
नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
Nagpur Saoner Heatwave: नागपुर के सावनेर में भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की संदिग्ध मौत हुई। प्रारंभिक आशंका लू लगने की है, जबकि तहसील में अब तक 3 मौतों की खबर है।
- Written By: अंकिता पटेल

सावनेर लू, नागपुर गर्मी, संदिग्ध मौत,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Heatstroke Death News: नागपुर जिले के सावनेर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। तहसील में अभी तक लू से 3 लोगों की मौत होने की खबर हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पुराने बोरगांव रोड परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड़ को मिली।
घटना की सूचना तत्काल सावनेर पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों के जमा होने पर मृतक की पहचान भूपेंद्र श्रीलाल बिसेन (38) के रूप में हुई।
वह कटगझरी, तहसील लालबरा, थाना वाराशिवनी, जिला बालाघाट (मप्र) का निवासी था तथा घाटे फार्म हाउस में मजदूरी का कार्य करता था। सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड़ की मदद से शव को सावनेर शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. शिवम गजभिये ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से पुणे पुलिस आयुक्त की अपील, ड्रग्स और ऑनलाइन नफरत के खिलाफ करें काम
नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
महाराष्ट्र देवस्थान इनाम उन्मूलन कानून के खिलाफ भड़के मंदिर ट्रस्टी, राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी
मुख्यमंत्री फडणवीस की सादगी बनाम अफसरों के ठाठ? महाराष्ट्र में खर्च कटौती पर सवाल, निजी विमान यात्रा पर चर्चा
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अत्यधिक गर्मी और लू लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
प्रशासन ने जारी की अपील
- घटनास्थल पर पुलिस कर्मचारी रवि मेश्राम और संजय शेंद्रे उपस्थित थे।
- एक अन्य घटना में चिचपुरा में दुर्गा माता मंदिर के पास सुनील तरफे नामक व्यक्ति की लू से मौत होने की खबर मिली है।
- इस तरह से अब तक तीन लोगों की लू से मौत। होने की खबर हैं।
- बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन द्वारा नागरिकों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव करने की अपील की जा रही है।
Saoner heatwave death worker found dead nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
May 24, 2026 | 07:56 AMITBP जवान की मां का हाथ काटना पड़ा भारी! कमांडेंट के 50 जवानों ने कानपुर कमिश्नरेट का किया घेराव, मचा बवाल
May 24, 2026 | 07:50 AMनासिक विधान परिषद चुनाव: निर्विरोध की आहट से नगरसेवकों में नाराजगी, एक वोट के लिए 10 लाख रुपये की चर्चा गर्म
May 24, 2026 | 07:48 AMसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से पुणे पुलिस आयुक्त की अपील, ड्रग्स और ऑनलाइन नफरत के खिलाफ करें काम
May 24, 2026 | 07:37 AMनागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
May 24, 2026 | 07:32 AMवह कौन होता है मेरे बारे में बोलने वाला… गिरफ्तारी की मांग पर भड़के हुमायूं कबीर, परवेज सिद्दीकी को खरी-खोटी
May 24, 2026 | 07:25 AMमहाराष्ट्र देवस्थान इनाम उन्मूलन कानून के खिलाफ भड़के मंदिर ट्रस्टी, राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी
May 24, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM











