- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Bhandara Maize Farmers Payment Delay Government Procurement
मक्का बेचकर भी खाली हाथ हैं अन्नदाता! खरीदी के कई सप्ताह बाद एक भी किसान को नहीं हुआ भुगतान
Bhandara Maize Procurement: भंडारा जिले में सरकारी मक्का खरीदी के 23 दिन बाद भी किसानों को भुगतान नहीं मिला है। अब तक 206 किसानों से 8,735 क्विंटल मक्का खरीदा जा चुका है।

Maize Procurement (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Farmer Payment Pending: ऑनलाइन पंजीयन 3,991 पंजीयन क्षेत्र हे. 3,241 मक्का खरीदी क्विं में 8,735 भंडारा, ब्यूरो। खरीफ सीजन के तहत जिले में सरकारी स्तर पर मक्का खरीदी की प्रक्रिया लगातार जारी है, लेकिन अनाज बेचने के बाद भी किसानों की जेब खाली है। अब तक जिले के विभिन्न खरीद केंद्रों के माध्यम से 206 किसानों से कुल 8,735.20 क्विंटल मक्के की खरीदी की जा चुकी है। विडंबना यह है कि फसल बेचने के हफ्तों बाद भी शासन स्तर से एक भी किसान को उसकी उपज का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि खरीदी प्रक्रिया शुरू होने के अभी तक तेईस दिन बीत चुके हैं।
वर्तमान में मक्का उत्पादक किसानों की कुल 2,09,64,480 रुपये की बड़ी राशि शासन पर बकाया है, जिसके चलते अपनी हाड़तोड़ मेहनत की कमाई पाने के लिए किसान सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। विपणन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में मक्का उत्पादन और पंजीयन की स्थिति तहसीलवार काफी भिन्न रही है।
सरकारी खरीदी के 23 दिन बाद भी किसानों को नहीं मिला पैसा
पूरे जिले में मक्के का कुल उत्पादन क्षेत्र 4,954.55 हेक्टेयर रहा, जिसके एवज में 3,991 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इस पंजीयन के तहत ऑनलाइन क्षेत्र 3,241.82 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। 21 मई तक हुई मक्का खरीदी के आंकड़ों पर नजर डालें तो साकोली संभाग के तीन केंद्रों से सर्वाधिक 3,958.50 क्विंटल मक्का खरीदा गया है, जबकि लाखांदुर के एक केंद्र से 1,865 क्विंटल और मोहाड़ी के एक केंद्र से 223.70 क्विंटल मक्के की खरीदी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
अमित जी, मातोश्री से जरा संभलकर! बर्थडे पर Ramdas Kadam की अमित ठाकरे को नसीहत; उद्धव-आदित्य पर कसा तीखा तंज
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
IPL मैचों में ‘सलाम मुंबई’ नारे पर बढ़ा विवाद; BJYM ने MCA अध्यक्ष से मिलकर की ‘नमस्कार मुंबई’ लिखने की मांग
खाद-बीज के लिए पैसों का इंतजार
इसी तरह पवनी के दो केंद्रों से 966.5 क्विंटल तथा लाखनी के तीन केंद्रों से 525.5 मक्का खरीदा जा चुका है। इसके विपरीत भंडारा तहसील में 139 किसानों के पंजीकरण और 1,196 क्विंटल मक्के की खरीदी की गई है। वहीं तुमसर तहसील में 27.20 हेक्टेयर क्षेत्र होने के बावजूद शून्य पंजीयन दर्ज किया गया।
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
भुगतान की कछुआ गति से चिंता बढ़ा। जिले के कुल 13 तहसीलस्तरीय खरीद केंद्रों पर मक्के की आवक तो हो रही है, लेकिन भुगतान की कछुआ गति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ का नया सीजन सिर पर होने के कारण किसानों को खाद और बीज की चिंता सताने लगी है, इसलिए ग्रामीण अंचल से इस बकाया राशि को तत्काल जारी करने की मांग उठ रही है। ज्ञातव्य हो कि मक्का पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई और खरीदी की अंतिम तिथि 31 जून निर्धारित की गई है। इस बार धान की तरह मक्का उत्पादन भी रिकॉर्डतोड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
तहसीलवार मक्का पंजीकरण एवं खरीदी की स्थिति
केंद्र ऑनलाइन पंजीयन क्षेत्र हे. मक्का खरीदी क्विं में
- भंडारा: 139 145 1,196
- मोहाड़ी: 342 351 223
- तुमसर: 0 0 0
- लाखनी :847 773 525
- साकोली: 1,464 1,428 3,958
- लाखांदुर :395 429 1,865
- पवनी: 104 113 966
Bhandara maize farmers payment delay government procurement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो उठी CBI जांच की मांग
May 24, 2026 | 07:39 PMMultilingual Bollywood Actor: मल्टी टैलेंटेड हैं ये स्टार्स, एक नहीं कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़, देखें लिस्ट
May 24, 2026 | 07:36 PMMP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
May 24, 2026 | 07:36 PMUorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
May 24, 2026 | 07:31 PMSSC GD Exam 2026: परीक्षा की तारीख बदली, अब 28 नहीं इस दिन होगा एग्जाम
May 24, 2026 | 07:29 PMमुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
May 24, 2026 | 07:25 PMमुरैना NH-44 पर खौफनाक हादसा, कार वाले ने अचानक खोला गेट; कंटेनर के नीचे आए बाइक सवार युवक; मौके पर दो की मौत
May 24, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













