पीएम मोदी की अपील पर अमल, सीएम फडणवीस ने वंदे भारत ट्रेन से किया सफर
Devendra Fadnavis Vande Bharat Shirdi: देवेंद्र फडणवीस ने खर्च कटौती और ईंधन बचत का संदेश देते हुए मुंबई से शिरडी तक वंदे भारत ट्रेन में सफर किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी फाइलों का काम भी निपटाया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वंदे भारत में तय किया सफर (सौ. एक्स )
Devendra Fadnavis Vande Bharat Train Journey: पश्चिम एशिया में युद्ध संकट को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों व अधिकारियों से खर्चों में कटौती की अपील की है। इस पर अमल करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस लगातार नए उदाहरण पेश कर रहे हैं।
हाल ही में वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे थे। वहीं शनिवार को मुंबई से शिरडी जाने के लिए उन्होंने वंदे भारत में सफर किया। इस दौरान सीएमओ के प्रमुख अधिकारी उनके साथ थे। यात्रा के दौरान जहां सीएम ने जरूरी फाइलों को निपटाया वहीं इस दौरान चाय का मजा लेते हुए वे अखबार भी पढ़ते हुए नजर आए।
मुख्यमंत्री ने किया ट्रेन से सफर
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यात्रा के बाद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोगों ने स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन में सफर का भरपूर आनंद उठाया। फडणवीस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हुए। लगभग पांच घंटे की यात्रा कर वे शिरडी पहुंचे। सीएमओ ने कहा कि यह यात्रा केवल प्रतीकात्मक नहीं थी, बल्कि सार्वजनिक मितव्ययिता और ईंधन बचत के संदेश को जनसामान्य तक पहुंचाने की कोशिश का हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
सेवा हेच ब्रिद, सेवा हाच धर्म! देशहिताला सर्वोच्च प्राधान्य देत, पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी केलेल्या संसाधनांच्या जबाबदार वापराच्या आवाहनाला प्रतिसाद म्हणून मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज मुंबई ते शिर्डी हा प्रवास वंदे भारत एक्स्प्रेसने केला. सार्वजनिक वाहतुकीला… pic.twitter.com/eyHvA0WPPM — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 23, 2026
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से केवल छोटे-छोटे त्याग करने की अपील की है। इसी अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी हाल के दिनों में मंत्रालय और विधानसभा पहुंचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करते दिखाई दिए है।
ये भी पढ़ें :- Nagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
मितव्ययिता अभियान का किया बचाव
मुख्यमंत्री ने सरकार के मितव्ययिता अभियान का बचाव करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने पहले ही – खर्च कम करने के उपाय लागू करना शुरू कर दिया है। इनमें मंत्रियों के काफिले कम करना, मंत्रियों और अधिकारियों की अनावश्यक विदेश यात्राओं पर रोक लगाना और अगले छह महीनों तक बड़े सरकारी कार्यक्रमों से बचना शामिल है। राज्य सरकार केवल संदेश देने तक सीमित नहीं है।
