-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Farmers Return To Bullock Farming Diesel Shortage Rising Fuel Prices
डीजल संकट और बढ़ती कीमतों से किसान परेशान, बैलों से खेती करने को मजबूर
Bhandara Fuel Price Hike : भंडारा जिले में डीजल की किल्लत और लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के कारण खेती की लागत में भारी वृद्धि हुई है। किसानों को बैलों से खेती करना उनकी मजबूरी बन गया है।

Bullock Farming (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Bullock Farming: पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत और 11 दिनों में चार बार दामों में वृध्दि से आसमान छूती कीमतों के कारण खेती की लागत काफी बढ़ रही है। ट्रैक्टरों पर निर्भरता कम करके किसान मजबूरन अपने खेतों में जुताई, बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए बैलों जैसे पारंपरिक साधनों की ओर लौट रहे हैं। तहसील की मुख्य फसल धान और गेहूं, मका, गन्ना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्र में तुवर के अलावा मौसमी हरी सब्जियों की पैदावार की जाती है। फसलों की सिंचाई के लिए तो मुख्य रुप से बिजली के मोटर पंपों का उपयोग होता है।
किंतु जुताई तथा खेतों में बीज, खाद आदि पहुंचाने के बाद कटाई के बाद फसल, अनाज को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने के लिए किसान ट्रैक्टरों पर निर्भर है। तहसील के अधिकांश किसानों ने ट्रैक्टर खरीद लिये है और इसी से जुताई का काम करते हैं। हालांकि तहसील में पेट्रोलडीजल आपूर्ति की कमी कभी नहीं हुई है किंतु खरीफ सीजन के चलते कभी कभी हाल के दिनों में डीजल की किल्लत की वजह से किसानों को डीजल पंपों के सामने अपनी कैन लेकर खड़े रहना पड़ रहा है। पशुओं की उपयोगिता स्थापित 2 से 4 एकड़ वाले छोटे किसानों के लिए भारी-भरकम किराए का ट्रैक्टर घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बढ़ी खेती की लाग
डीजल की कमी ने न केवल खेती के तरीकों को प्रभावित किया है, बल्कि इसने ग्रामीण इलाकों में पशुओं की उपयोगिता को भी फिर से स्थापित कर दिया है। राज्य सरकारों द्वारा कई बार किसानों के लिए ईंधन का अलग कोटा तय करने या नियमित आपूर्ति के आश्वासन दिए जाते हैं। किंतु फिलहाल तो तहसील के किसानों को डीजल की किल्लत की वजह से पारंपारिक बैलों से किसानी का तरीका अपनाना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक साल से सुलग रही थी आग’, शिवसेना (यूबीटी) में टूट पर मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा बयान
ठाणे में जल संकट पर उपमहापौर ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, पेयजल के अनुचित उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की माँग
‘यह डेमोक्रेसी नहीं, दादागिरी है…’, सपा में फूट पर अबू आजमी ने किया बड़ा खुलासा, भाजपा को लिया आड़े हाथ
पुणे में दैवीय शक्ति के नाम पर 15 साल तक महिला का शोषण, पेशाब पीने को किया मजबूर, ढोंगी बाबा समेत 8 गिरफ्तार
ये भी पढ़े: बारामती के शिर्सुफल-पारवडी पुल पर गहरे गड्ढों से बढ़ा बड़ा संकट; अधूरा काम छोड़ने पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम
ईंधन की कमी पर बैल सदाबहार
तहसील या अन्य परिसरों में पेट्रोल पंपों पर कभी कभी नो स्टॉक बोर्ड लग रहें हैं, या ईधन सीमित मात्रा में मिल रहा है, जिसके चलते किसान बैलों से खेतों में हल चलाने को मजबूर हैं। किसानों का मानना है कि बैल से खेती करने में डीजल का खर्च पूरी तरह बच जाता है और यह पर्यावरण के साथ -साथ मिट्टी की सेहत के लिए भी अच्छा है। किंतु अनेक किसानों की निर्भरता ट्रैक्टर पर बढ़ने की वजह से अब उन्हे किसानी के लिए बैलों की तलाश करनी पड़ रही है। सेंदुरवाफा निवासी किसान सुरेश संग्रामे, जयेश बोरकर और लिलु डोंगरवार ने कहा कि, ट्रैक्टर का खर्च इतना बढ़ गया है कि छोटे किसानों से वहन नहीं कर सकते, बैलों से खेती करना मजबूरी बन गया है।
Bhandara farmers return to bullock farming diesel shortage rising fuel prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी की जीत, कांग्रेस को मिले महज 20 वोट
Jun 18, 2026 | 07:04 PMमुरैना के राबिया किन्नर डकैती कांड में छठवां बदमाश गिरफ्तार; 5 महीने बाद भी सिर्फ आधा तोला बरामद
Jun 18, 2026 | 06:59 PMHealthy Eating Mistakes: जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना भी पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है वजन
Jun 18, 2026 | 06:52 PM‘एक साल से सुलग रही थी आग’, शिवसेना (यूबीटी) में टूट पर मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा बयान
Jun 18, 2026 | 06:52 PMठाणे में जल संकट पर उपमहापौर ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, पेयजल के अनुचित उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की माँग
Jun 18, 2026 | 06:46 PM‘यह डेमोक्रेसी नहीं, दादागिरी है…’, सपा में फूट पर अबू आजमी ने किया बड़ा खुलासा, भाजपा को लिया आड़े हाथ
Jun 18, 2026 | 06:43 PMMP News: सागर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! शिक्षा विभाग की बाबू 2500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Jun 18, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM











