- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Saloon Driver Dies Due To Police Beating
पुलिस की पिटाई से सलून चालक की मौत!
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद. शहर में जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बीच उस्मानपुरा परिसर में एक सलून चालक को दूकान खोलने को लेकर पुलिस (Police) द्वारा की गई पिटाई में उसके मौत (Death) होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सलून चालक की मौत के लिए उसके परिवार वालों ने पुलिस को दोषी मानकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद काफी देर तक उस्मानपुरा थाना परिसर में तनाव ब्याप्त था। मामले को गंभीरता को जानकर शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता (CP Dr. Nikhil Gupta), सांसद इम्तियाज जलील (MP Imtiaz Jalil) ने घटना स्थल पहुंचकर नागरिकों को समझाया। इधर, सीपी डॉ. गुप्ता ने इस घटना के बाद उस्मानपुरा थाना के पीआई का आनन-फानन में तबादला किया।
मिली जानकारी के अनुसार, उस्मानपुरा परिसर में एसएस सलून नामक दुकान दोपहर के समय खुली हुई थी। उस समय दुकान का आधा शटर खुला था। कुछ बच्चे दुकान की सफाई कर रहे थे। उस समय सलून का आधा शटर खोलकर वे व्यवसाय करने के फिराग में थे। उसी समय एक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उक्त सलून दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने दुकान खोली होने को लेकर सख्त कार्रवाई की करने की चेतावनी देते हुए दुकानदार को बुलाने को कहा। जैसे ही दुकानदार फिरोज खान सलून पर पहुंचा, तभी पुलिस कर्मियों ने उसके साथ पैसों को लेकर विवाद खड़ा कर उसे थप्पड जड़ा। थप्पड में सलून चालक जमीन पर नीचे जा गिरा। इस घटना में फिरोज खान गंभीर रुप से घायल होकर उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इस घटना के कुछ समय बाद ही फिरोज खान की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Third Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
पुलिस कमिश्नर ने किया पीआई का तबादला
घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को पता चलने पर वे मृतक फिरोज की बॉडी लेकर सीधे उस्मानपुरा थाना पहुंचे। उन्होंने वहां काफी देकर हंगामा किया। इधर, घटना की गंभीरता को जानकर शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता, शहर के सांसद इम्तियाज जलील उस्मानपुरा थाना पहुंचे। उन्होंने मृतक के रिश्तेदार से काफी देर चर्चा की। चर्चा में मृतक के परिवारवालों ने पुलिस वालों पर मामला दर्ज करने की मांग की। साथ ही नागरिकों ने उस्मानपुरा थाना के पीआई का तबादला करने की मांग की। इस मांग पर सीपी डॉ. गुप्ता ने तत्काल पीआई का तत्काल तबादला करने की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों को आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच गहराई से कर दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
Saloon driver dies due to police beating
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Third Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM










