व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण ही महाशक्ति बनाने का मार्ग डॉ. अनिल बोंडे का प्रतिपादन
Anil Bonde News: अमरावती के येवदा में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सांसद डॉ। अनिल बोंडे ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है।
Anil Bonde (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati News: यदि देश का विकास करना है, तो सबसे पहले युवाओं के चरित्र और व्यक्ति का निर्माण होना आवश्यक है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण ही भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने का एकमात्र मार्ग है। जब देश की युवा पीढ़ी सक्षम, सुशिक्षित और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित होगी, तभी समर्थ युवा, समर्थ भारत का सपना सच होगा। ऐसा प्रतिपादन भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने किया। दर्यापुर तहसील के येवदा में स्वयंम मल्टीपर्पज फाउंडेशन की ओर से मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में वह बोल रहे थे।
भाषण में उन्होंने स्वामी विवेकानंद और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन का उदाहरण देते हुए युवाओं में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि कलाम साहब का जीवन यह सिखाता है कि कैसे व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण संभव है। शिवाजी संस्था की एकेडमी से बन रहे हैं अधिकारी कालमेघविशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्री शिवाजी शिक्षा संस्था के कार्यकारी सदस्य हेमंत कालमेघ ने शिक्षा महर्षि डॉ. पंजाबराव उर्फ भाऊसाहेब देशमुख के कार्यों को याद किया।
शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का महान कार्य
उन्होंने कहा कि भाऊसाहेब ने समाज के वंचित और गरीब तबके को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का महान कार्य किया। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए संस्था द्वारा शुरू की गई डॉ. पंजाबराव देशमुख स्पर्धा परीक्षा एकेडमी के माध्यम से आज ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थी विभिन्न उच्च पदों पर अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था किसी भी जरूरतमंद छात्र को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देगी।
सम्बंधित ख़बरें
संसद रत्न 2026: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे दूसरी बार होंगे सम्मानित; संसदीय प्रदर्शन में फिर गाड़ा झंडा
Vidhan Parishad Election: शिंदे के बाद संकटमोचक महाजन दिल्ली रवाना; क्या जलगाव व नासिक की सीट पर फंसा है पेंच?
‘झूठा निकला किरण रिजिजू का दावा’, पाकिस्तानी नहीं 94% भारतीय हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स
भंडारा में सौर कृषि पंप योजना को मिली रफ्तार, 3,832 किसानों के खेतों में लगे सोलर पंप
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
मेधावियों का गौरव समारोह
मेधावियों का गौरव समारोह में येवदा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों मेधावी छात्रछात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर ग्रामीण शिक्षण संस्था अमरावती के अध्यक्ष बालासाहेब वानखड़े, पूर्व जिला परिषद सभापती बालासाहेब हिंगणीकर, मनीष कोरपे, मदन बायस्कार, सलीम घानिवाले, रामदास कराले, ओमप्रकाश शर्मा, भरत गावंडे सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
