- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Chandur Bazar Ration Rice Black Marketing Busted Accused Arrested 2026
Amravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
Rice Black Marketing: चांदूर बाजार में पुलिस ने राशन के चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 37 बोरी चावल और पिकअप वाहन सहित लाखों का माल जब्त किया गया।
- Written By: केतकी मोडक

चांदूर बाजार पुलिस आरोपी प्रवीण वामनराव को गिरफ्तार करते हुए। (सोर्स - फाईल फोटो)
Amravati Rice Black Marketing Busted: चांदूर बाजार पुलिस स्टेशन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर नाकाबंदी करते हुए राशन के सरकारी चावल की कालाबाजारी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध चावल और एक बोलेरो पिकअप गाड़ी जब्त की है। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 4 लाख 43 हजार रुपये बताई गई है।
जयस्तंभ चौक पर घेराबंदी कर पकड़ी संदिग्ध पिकअप
पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक MH-27/X-5472) में अवैध रूप से सरकारी राशन का चावल भरकर शहर की ओर आ रहा है। इस जानकारी पर तुरंत कदम उठाते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सागर भामरे के मार्गदर्शन में पीएसआई प्रदीप कांबले और पुलिस कांस्टेबल मंगेश साव की टीम ने जयस्तंभ चौक में पंचों की मौजूदगी में नाकाबंदी कर दी।
कुछ ही देर में सरदार वल्लभभाई पटेल चौक की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को चांदूर बाजार पुलिस ने हाथ दिखाकर रुकवाया। जब पुलिस ने चालक से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम प्रवीण वामनराव वाट (35, निवासी सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, चांदूर बाजार) बताया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
भीषण गर्मी में लीची की डिमांड हाई, नागपुर के बाजारों में लाल फल की बहार; कीमतें छू रहीं आसमान
Vasai Virar मनपा बनाएगी विशेष ट्रांसपोर्ट सेल, बुलेट ट्रेन और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर फोकस
Nagpur Heatwave का असर: बाजारों में सन्नाटा, सेलिंग का ग्राफ धड़ाम; व्यापारी परेशान
37 बोरी चावल बरामद, सप्लाई विभाग ने की पुष्टि
जब पुलिस टीम ने पिकअप वाहन के पिछले हिस्से की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें बिना किसी परमिट, रॉयल्टी या वैध लाइसेंस के अवैध रूप से ले जाई जा रही सरकारी चावल की 37 बोरियां बरामद हुईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 93 हजार 700 रुपये कीमत का 37 बोरी चावल और तस्करी में इस्तेमाल वाहन सहित कुल 4 लाख 43 हजार रुपये (सटीक मूल्य 4,47,000 रु.) का माल जब्त कर लिया।
पकड़े गए चावल की प्रामाणिकता की जांच जब खाद्य व आपूर्ति विभाग (सप्लाई डिपार्टमेंट) के वरिष्ठ अधिकारी से कराई गई, तो उन्होंने अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की कि यह चावल पूरी तरह सरकारी राशन का है, जिसे अवैध रूप से कालाबाजारी करने और ऊंचे दामों में बेचने के इरादे से खरीदा व ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें:- घाटकोपर की हाई प्रोफाइल सोसायटी में पालतू कुत्ते का हमला, व्यक्ति और डॉग घायल
चांदूर बाजार थाने में मामला दर्ज
आपूर्ति अधिकारी द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी प्रवीण वामनराव वाट के खिलाफ चांदूर बाजार पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सफल कार्रवाई को सहायक पुलिस अधीक्षक सागर भामरे, पीएसआई प्रदीप कांबले और पुलिस कांस्टेबल मंगेश साव की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह सरकारी चावल कहां से लाया था और इसे किसे बेचने जा रहा था।
Amravati chandur bazar ration rice black marketing busted accused arrested 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMनासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
May 24, 2026 | 11:44 AMभीषण गर्मी में लीची की डिमांड हाई, नागपुर के बाजारों में लाल फल की बहार; कीमतें छू रहीं आसमान
May 24, 2026 | 11:40 AMVasai Virar मनपा बनाएगी विशेष ट्रांसपोर्ट सेल, बुलेट ट्रेन और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर फोकस
May 24, 2026 | 11:37 AMपाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
May 24, 2026 | 11:36 AMइंदौर हनीट्रैप केस: हनीगर्ल्स के पास DIG स्तर के अधिकारियों के भी वीडियो! दिल्ली और गुजरात तक फैला था यह रैकेट
May 24, 2026 | 11:35 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM











