- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola Leopard Attack Youth Injured Telhara Balapur Forest Department Alert 2026
Akola के बोरव्हा में मवेशी चराने गए युवकों पर तेंदुए का हमला; एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Telhara Leopard Terror: अकोला जिले के हिवरखेड क्षेत्र में मवेशी चरा रहे दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर घायल हुआ है, जबकि इलाके में तेंदुए की दहशत फैल गई है।
- Written By: केतकी मोडक

तेंदुए की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Injured Youth Admitted Akola Hospital: अकोला जिले के तेल्हारा तहसील के हिवरखेड के समीप बोरव्हा गांव के पास नाले में मवेशी चराने गए दो युवकों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे आगे के उपचार के लिए अकोला लाया गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक मवेशी चराने नाले के किनारे गए थे।
तभी दबे पांव बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर निरीक्षण किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तेंदुए की दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भय का वातावरण है। वन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है तथा बताया है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है और कहा है कि वन विभाग क्षेत्र में तेंदुए के आने की सूचना पहले ही जारी करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ की जल संकट योजना फंसी राजनीति और विरोध में, 388 करोड़ की परियोजना पहुंची 1075 करोड़ पर
छत्रपति संभाजीनगर शहर में शुरू होंगी 100 नई ई-बसें, मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने रूट सर्वे के लिए दिए निर्देश
यवतमाल में घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया, विभाग की बढ़ी चिंता; 120 करोड़ का पानी बिल बकाया
पुणे में जनगणना 2027 सर्वे की धीमी रफ्तार पर मनपा सख्त, लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी
हिरन के अवशेष मिले : हालांकि तेंदुआ
सीधे दिखाई नहीं दिया, लेकिन हिरन का शिकार किए जाने के प्रमाण और उसके अवशेष मिले। साथ ही गीली जमीन वाले स्थानों पर तेंदुए के पदचिह्न भी पाए गए। पिछले एक वर्ष से बटवाडी, तामसी, चिंचोली गणू, पिंपलगांव और मन नदी के किनारे की झाड़ियों में तेंदुए की मौजूदगी समय-समय पर किसानों और ग्रामीणों के ध्यान में आ रही है। इसके चलते किसानों और खेतमजूरों में भय का वातावरण फैल गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने कई बार पालतू पशुओं पर भी हमला किया है। अकोला वन विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती हलचल को लेकर चिंता का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
बालापुर में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत
बालापुर तहसील के बटवाडी बु गांव में किसान कार्तिक आखरे के केले के बगीचे में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गहन खोजबीन की। वनपरिक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में वनरक्षक एस.एस. तायडे, एन.एस. सालवे, वाहन चालक यशपाल इंगोले और तुषार आवारे ने बगीचे में तेंदुए की तलाश की।
Akola leopard attack youth injured telhara balapur forest department alert 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola के बोरव्हा में मवेशी चराने गए युवकों पर तेंदुए का हमला; एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
May 24, 2026 | 02:54 PMशिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ को कोर्ट का झटका; प्रशांत अंबी को धमकी मामले में जांच की अनुमति
May 24, 2026 | 02:54 PMपिंपरी-चिंचवड़ की जल संकट योजना फंसी राजनीति और विरोध में, 388 करोड़ की परियोजना पहुंची 1075 करोड़ पर
May 24, 2026 | 02:53 PMछत्रपति संभाजीनगर शहर में शुरू होंगी 100 नई ई-बसें, मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने रूट सर्वे के लिए दिए निर्देश
May 24, 2026 | 02:52 PMसंडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए Ayushmann Khurrana, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया मूवमेंट के लिए जरूरी
May 24, 2026 | 02:48 PMयवतमाल में घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया, विभाग की बढ़ी चिंता; 120 करोड़ का पानी बिल बकाया
May 24, 2026 | 02:46 PMपटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
May 24, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM











