Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में बोगस बीज-खाद बिक्री पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित

Agriculture Department Inspection: खरीफ में बोगस बीज-खाद रोकने के लिए कृषि विभाग ने 554 केंद्रों की जांच की। इस कार्रवाई में 42 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर ₹47 लाख का माल जब्त किया गया।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 09, 2026 | 09:11 AM

नकली खाद प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Fake Seed-Fertilizer Sale Action In Wardha: खरीफ मौसम में किसानों के साथ धोखाधड़ी न हो तथा बोगस बीज और खाद की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा कृषि केंद्रों की जांच मुहिम शुरू की गई है। अब तक वर्धा जिले में कृषि विभाग ने 554 कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया है। इस दौरान कुछ खामियां उजागर होने पर लगभग 42 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 35 कृषि केंद्रों को नोटिस जारी किए गए हैं।

यह जानकारी जिला गुणनियंत्रक प्रमोद पेटकर ने दी। साथ ही कृषि विभाग ने बीज के 230 तथा खाद के 34 सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, ऐसा बताया गया। इस माह के अंत तक जिले के सभी 1,297 कृषि केंद्रों की जांच पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक मानसून सक्रिय नहीं हुआ है।

बारिश नहीं होने के कारण बुवाई का कार्य रुका हुआ है। मौसम विभाग ने जून के शुरुआती दिनों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन मौसम में बदलाव के चलते अब तक बारिश नहीं हुई है। 1 जून से अब तक जिले में वर्षा नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं।किसानों ने बीज और खाद की खरीदारी कर ली है, लेकिन कृषि विभाग ने किसानों से 100 मिमी से अधिक वर्षा होने तक बुआई शुरू न करने का आ‌ह्वान किया है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक MLC चुनाव: निर्विरोध जीत की उम्मीद खत्म, नामांकन वापसी के बाद अब नरेंद्र दराडे के लिए बढ़ी मुश्किलें

खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी

गर्मी से बेहाल नागपुर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का संकेत; 10 जून से राहत संभव

कर्जमाफी में शर्तों का जाल! रोहित पवार का पंढरपुर में आमरण अनशन, वडेट्टीवार बोले- यह फर्जी योजना

कुछ कृषि केंद्रों में पाई गईं अनेक खामियां

वर्धा जिले में लगभग 1,297 कृषि केंद्र हैं। जिलास्तरीय उड़नदस्ता, विभागीय दल, तहसील कृषि अधिकारी, गुणनियंत्रण निरीक्षक, मुहिम अधिकारी तथा कृषि अधिकारियों द्वारा अब तक 554 कृषि केंद्रों की जांच की गई है। जांच के दौरान कुछ केंद्रों में रजिस्टर संधारण में त्रुटियां पाई गई, कहीं रेट बोर्ड नहीं लगे थे, तो कहीं बीज कंपनियों के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। ऐसे 35 केंद्रों को नोटिस जारी किए गए हैं।

कोई संदेह होने पर कृषि विभाग से करें शिकायत

कृषि विभाग के अनुसार 30 जून तक वर्धा जिले के सभी कृषि केंद्रों की जांच पूर्ण कर ली जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि कृषि सामग्री खरीदने के बाद चीज की शैली और रसीद सुरक्षित रखें तथा सामग्री खरीदते समय उसकी तिथि अवश्य जांच ले। किसी भी प्रकार का संदेह अथवा शिकायत होने पर कृषि विभाग से संपर्क करें।

यह भी पढे़ं:- महाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम

47 लाख रुपये का माल बरामद

जिले में जिलास्तरीय उड़नदस्ते द्वारा संदिग्ध स्थानों पर जांच-पड़ताल की जा रही है। अनधिकृत बीज, खाद और कीटनाशकों के भंडारण पर कार्रवाई जारी है। अब तक जिले में अनधिकृत कपास बीज बिक्री के संदर्भ में 47 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। वहीं खाद से संबंधित दो मामलों में पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है।

Agriculture department cracks down bogus seeds fertilizers licenses suspended 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 09:11 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.