
एसी की सुरक्षा के टिप्स जानिए (सौ. सोशल मीडिया)
AC Safety Tips: सर्दी के मौसम की शुरुआत होने लगी है इस मौसम की दस्तक से पहले ही एहतियात बरत लेना जरूरी होता है। ठंड के मौसम में अक्सर लोग तापमान बढ़ने के साथ ही पंखे-कूलर और एसी को बंद करने लगते है। इन सभी उपकरणों की आवश्यकता सर्दी में नहीं होती है। अगर आप भी इन सभी उपकरणों को बंद करने जा रहे है या बंद करने की सोच रहे है तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।
अगर आप एसी बिना तैयारी के बंद करते है तो आने वाली गर्मी के दौरान आपको एसी या कूलर जैसे उपकरणों की हवा आसानी से नहीं मिल पाएगी। आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।






