Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Year Ender 2024: सियासी पिच पर मोदी सरकार के वो फैसले, जिन पर लोगों की रही नजर, विपक्ष भी हुआ हैरान

इस साल में PM मोदी और उनकी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं कि PM मोदी और उनकी सरकार के द्वारा लिए गए कुछ खास बड़े फैसलों के बारे में।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 28, 2025 | 05:56 PM

सियासी पिच पर मोदी सरकार के वो फैसले, जिन पर लोगों की रही नजर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जहां एक तरफ साल 2024 बीतने को है। वहीं यह वर्ष देश की राजनीति के लिए भी खास रहा। बीते 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। वहीं फिर 9 जून 2024 को PM मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस साल में PM मोदी और उनकी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं कि PM मोदी और उनकी सरकार के द्वारा लिए गए कुछ खास बड़े फैसलों के बारे में।

किसानों को खास सौगात

PM मोदी ने शपथ लेने के बाद ही मोदी 3.0 सरकार ने पहली खुशखबरी देश के किसानों को ही दी थी। जानकारी दें कि, तब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त भी  जारी कर दी गई थी। ऐसे में 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार रुपये दिए गए थे। इसके साथ ही साथ ही मोदी सरकार ने अपने कई खास फसलों में 100-550 रुपये तक MSP बढ़ाने की घोषणा की थी।

Year Ender 2024 की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

बजट में रोजगार और युवाओं को स्थान

जानकारी दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान रोजगार का मुद्दा भी मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबीत हुआ था। ऐसे में बीते 22 जुलाई को बजट पेश करते हुए देस की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार पर युवाओं के लिए पिटारा खोल दिया था।

जहां बजट में कौशल विकास मिशन के लिए 2 लाख करोड़ का बजट आवंटित हुआ। वहीं 1 करोड़ युवाओं को 500 टॉप कंपनियों में पेड इंटर्नशिप करने का भी मौका मिला। इसके साथ ही रोजगार को और भी बढ़ाने के लिए देश में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर भी सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।

महिलाओं का खास ध्यान

वहीं इस साल मोदी सरकार ने कार्यकाल में महिलाओं से जुड़ी सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुऐ 11 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनाई हैं। यह महिलाएं अब साल में 1 लाख से ज्यादा कमा रही हैं। लखपति दीदी योजना के तहत, अब तक देश भर में 2.47 करोड़ संभावित लखपति दीदियों (पीएलडी) की पहचान हुई हैं। इस योजना के तहत, डिजिटल आजीविका रजिस्टर में 44 लाख लोगों को भी पंजीकृत किया गया है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

करोड़ों के प्रोजेक्ट्स

मोदी सरकार ने इस साल अनेंकों परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। इस लिस्ट में मुख्य रुप से 25,000 गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना और वाधवान मेगा पोर्ट का नाम शामिल है। कई राज्यों को बाढ़ से निपटने के लिए 12,554 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं। वहीं 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को 5 लाख रुपये का मेडिकल कवर भी दिया जा रहा है।

Year ender 2024 major political events to happen in in this year bjp narendra modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2024 | 09:30 PM

Topics:  

  • BJP
  • Narendra Modi
  • Year Ender 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

बदलापुर में मतदान के दिन बवाल, भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस तैनात, इलाके में तनाव

2

किसे मिलेगी UP की कमान…योगी के साथ RSS की मीटिंग, तय हो गया नाम! जानें कब होगा ऐलान

3

200 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा BJP का हाईटेक UP मुख्यालय… डिजिटल सेवाओं से लैस, 2029 तक होगा तैयार

4

मालवण में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, BJP नेता की कार में मिली 1.5 लाख कैश, नीलेश राणे पहुंचे थाने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.