- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Gang Of Fake Lawyers Behind The Cockroach Campaign Demands Cbi Probe Against Cjp
कॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो उठी CBI जांच की मांग
Cockroach Janata Party: सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें CJP से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ CBI से स्वतंत्र जांच कराने और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सुप्रीम कोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Cockroach Campaign: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। अदालत में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें CJP से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से स्वतंत्र जांच कराने और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
दायर की गई याचिका में फर्जी कानून डिग्रियों के इस्तेमाल, प्रतिरूपण और सुप्रीम कोर्ट की संस्थागत पहचान के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों ने खुद को वकील या कानूनी विशेषज्ञ बताकर जनता को गुमराह किया और न्यायिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाई। इस याचिका में CBI को निर्देश देने की भी अपील की गई है कि जाली डिग्रियों के कथित तौर पर उपयोग और आपराधिक साजिश की गहन तरीके से जांच की जाए।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
यह याचिका ऐसे वक्त में दाखिल की गई है जब सोशल मीडिया पर CJP का विवाद चरम पर है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की ‘व्यवस्था पर हमला करने वालों’ वाली टिप्पणी के बाद से ही यह मुद्दा सुर्खियों में आया। खुफिया ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को CJP के आधिकारिक एक्स हैंडल को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत इसम मामले में यह कार्रवाई की है। खुफिया एजेंसियों ने CJP के ऊपरह ‘भड़काऊ’ सामग्री फैलाने और देश की संप्रभुता को चुनौती देने का आरोप लगाया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘झूठा निकला किरण रिजिजू का दावा’, पाकिस्तानी नहीं 94% भारतीय हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स
5 दिन में 1 करोड़ फॉलोअर्स! कॉकरोच जनता पार्टी के मुरीद हुए अन्ना हजारे, सरकार को चेताया युवा शक्ति से न टकराए
CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर फिर मचा बवाल, वकीलों और पूर्व अफसरों ने खोला मोर्चा, पत्र लिखकर जताई भारी नाराजगी
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
बता दें कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक व्यंग्यात्मक और मीम-आधारित डिजिटल आंदोलन है, जिसकी शुरुआत बोस्टन विश्वविद्यालय के छात्र और महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले अभिजीत दीपके ने की थी। वो खुद को ‘बेरोजगार युवाओं की आवाज’ बताते हैं। पिछले सप्ताह यह आंदोलन खासकर जेन-जी युवाओं के बीच तेजी से वायरल हुआ। व्यंग्य, सत्ता-विरोधी टिप्पणियों और मीम्स के माध्यम से यह एक बड़े डिजिटल विरोध में बदल गया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स हासिल किए।
इतना ही नहीं प्रतिबंध लगने के तुरंत बाद अभिजीत दीपके ने नया हैंडल ‘Cockroach is Back’ बनाया और समर्थकों से इसमें शामिल होने की अपील की।
क्या है अभिजीत का आरोप?
अभिजीत दीपके ने शनिवार को कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि कई अकाउंट्स हटाए जाने और सोशल मीडिया प्रोपाइल हैकिंग की घटनाओं के बाद अब संगठन की किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच नहीं रही है। दीपके ने दावा किया कि उनका व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- बकरीद पर यूपी में नो रोड नमाज की सख्ती, ईदगाह फुल हुई तो मस्जिदों का विकल्प, अवशेषों पर भी रहेगी पैनी नजर
संगठन की वेबसाइट भी बंद
अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई। इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया। उन्होंने आगे लिखा मेरा व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया गया और ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई। बैकअप अकाउंट पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि संगठन की वेबसाइट (cockroachjanataparty.org) भी बंद कर दी गई है।
Supreme court gang of fake lawyers behind the cockroach campaign demands cbi probe against cjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो उठी CBI जांच की मांग
May 24, 2026 | 07:39 PMMultilingual Bollywood Actor: मल्टी टैलेंटेड हैं ये स्टार्स, एक नहीं कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़, देखें लिस्ट
May 24, 2026 | 07:36 PMMP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
May 24, 2026 | 07:36 PMUorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
May 24, 2026 | 07:31 PMSSC GD Exam 2026: परीक्षा की तारीख बदली, अब 28 नहीं इस दिन होगा एग्जाम
May 24, 2026 | 07:29 PMमुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
May 24, 2026 | 07:25 PMमुरैना NH-44 पर खौफनाक हादसा, कार वाले ने अचानक खोला गेट; कंटेनर के नीचे आए बाइक सवार युवक; मौके पर दो की मौत
May 24, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














