वाराणसी में असी घाट पर गंगा आरती से हुआ नए साल का स्वागत, देखें वीडियो

वाराणसी में हर साल इसी पारंपरिक तरीके से नए साल का स्वागत किया जाता है।
new year 2022 welcome-varanasi-begins-new-year-with-ganga-aarti
Updated on

वाराणसी, नए साल की शुरुआत हो गयी है। साल 2022 (New Year 2022 Welcome) का जश्न पूरी दुनिया में धूमधाम के साथ मनाया गया। कुछ लोग नए साल की शुरुआत अपने परिवार वालों को गिफ्ट्स देकर या कुछ मीठा खाकर करते हैं। वहीं, कुछ लोग नए साल के पहले दिन मंदिरों (Temple) में जाकर पूजा अर्चना करते है।  

इसी दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में नए साल के पहले दिन सुबह असी घाट पर मां गंगा की भव्य आरती की गई। इसके साथ ही भक्तों ने श्लोक जाप भी किये।

बता दें कि, वाराणसी में हर साल इसी पारंपरिक तरीके से नए साल का स्वागत किया जाता है। हर साल नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करने के लिए कई लोग गंगा के विभिन्न घाटों पर मौजूद होते है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com