Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाक के ‘नापाक’ इरादों को भांप मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आगे की रणनीति होगी तय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार सचेत है। केंद्र सरकार ने आज यानी गुरुवार सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 08, 2025 | 08:51 AM

पीएम नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत 9 आतंकी ठिकानों को खाक में मिला दिया। हमले के बाद पाकिस्तान के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। पाकिस्तान लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार भी सचेत है। केंद्र सरकार ने आज यानी गुरुवार सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को पहलगाम आंतकी हमले के बाद की गई जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों को लेकर जानकारी दी जाएगी।

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में सटीक हमला कर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय समेत नौ आतंकी प्रशिक्षण केंद्रों को नष्ट कर दिया। हमले के बाद सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विपक्षी नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

एयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम

2 साल की देरी होने पर HAL पर गिरेगी गाज! तेजस Mk1A की डिलीवरी को लेकर रक्षा मंत्रालय लेगा एक्शन,

18 साल का बच्चा निकला CBI से भी तेज… CBSE OSM Scam पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, थपथपाई सार्थक की पीठ

नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO

पीएम मोदी से बैठक में शामिल होने की मांग

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से पिछली बार 24 अप्रैल को हुई सर्वदलीय बैठक में भी शामिल होने की मांग की थी, लेकिन वे नहीं आए थे, इस बार कम से कम उन्हें आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और PoK से आने वाले सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय नीति स्पष्ट और मजबूत है।

जयराम रमेश ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस ने अपने सभी तय कार्यक्रम रोक दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार को पूरा समर्थन दिया है और सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए ‘संविधान बचाओ रैलियों’ समेत पार्टी के सभी तय कार्यक्रम रोक दिए हैं।

Operation Sindoor से तिलमिलाया पाकिस्तान, लगातार दूसरे दिन भी LoC पर की गोलीबारी, दहशत में लोग

पीएम ने तीन देशों का दौरा टाला

इधर पड़ोसी मुल्क के साथ तनाव के माहौल को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों का दौरा रद्द कर दिया है। पीएम का 13 से 17 मई तक नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड के दौरे तय था। दौरा रद्द करने की जानकारी पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश को संबोधित करते हुए दी थी।

Modi government called an all party meeting today give information about operation sindoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2025 | 08:51 AM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Operation Sindoor
  • Pahalgam Attack
  • Rahul Gandhi
  • Rajnath Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.