- Hindi News »
- Delhi »
- Newborn Baby Girl Rescued From Garbage Dump In Delhi
दिल्ली में कूड़े के ढेर से बचाई गई नवजात बच्ची
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: @ANI/ Twitter
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में कूड़े के ढेर से एक नवजात बच्ची को बचाया गया और उसका यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य में शनिवार को यह जानकारी दी गई। बच्ची बाहर खुले में बारिश में भीग रही थी और उसकी गर्भनाल भी नहीं काटी गई थी।
संत कुंज में फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची बेहद कमजोर और हाइपोथर्मिक अवस्था में थी। उसका अभी इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची को यहां रजोकरी गांव में हरिजन बस्ती से खोजा गया और स्थानीय पुलिस ने उसे अस्पताल की आपातकालीन इकाई में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल ने कहा कि दो राहगीरों ने बच्ची का पता लगाया और पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
अस्पताल के मुताबिक बच्ची अभी गंभीर स्थिति में नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती है और किसी अतिरिक्त या अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति के लिए चिकित्सकों द्वारा उसका आकलन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जेल जा चुके लोग उपदेश न दें’, अलीबाग जमीन विवाद के वायरल वीडियो पर राहुल नार्वेकर का संजय राउत को करारा जवाब
शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान तुलना पर पुणे में हिंसक झड़प, भाजपा-कांग्रेस के नौ लोग घायल
भारत का टशन देख दंग रह गया पाक, सूर्या ने फिर सलमान से नहीं मिलाया हाथ, बीच मैदान पर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान
अमरावती जिले में तीन सड़क हादसे: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत, एक युवक गंभीर घायल
A newborn baby girl was rescued from a garbage dump in Harijan Basti, Rajokri village in Delhi and police shifted her to the emergency unit, in Fortis Hospital for treatment. pic.twitter.com/07ohxbOX2o — ANI (@ANI) October 8, 2022
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर पुलिस को रजोकरी बस स्टैंड पर कूड़े में पड़ी एक बच्ची के मिलने की सूचना मिली थी। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज सी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची और फोन करने वाले से मिली, जिसने बताया कि उसने करीब तीन दिन की एक नवजात बच्ची को अपने घर के पास कूड़े के ढेर में पड़ा देखा। उसने पुलिस को फोन किया और कहा कि बारिश होने के कारण वह बच्ची को अपने घर ले गया।
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक इसके बाद बच्ची को पुलिस को सौंप दिया गया और फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है और उसकी सेहत स्थिर है। कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डॉ राहुल नागपाल, निदेशक और विभागाध्यक्ष, बाल रोग, फोर्टिस अस्पताल के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम बच्ची के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
Newborn baby girl rescued from garbage dump in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जेल जा चुके लोग उपदेश न दें’, अलीबाग जमीन विवाद के वायरल वीडियो पर राहुल नार्वेकर का संजय राउत को करारा जवाब
Feb 15, 2026 | 07:22 PMशिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान तुलना पर पुणे में हिंसक झड़प, भाजपा-कांग्रेस के नौ लोग घायल
Feb 15, 2026 | 07:20 PMभारत का टशन देख दंग रह गया पाक, सूर्या ने फिर सलमान से नहीं मिलाया हाथ, बीच मैदान पर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान
Feb 15, 2026 | 07:13 PMअमरावती जिले में तीन सड़क हादसे: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत, एक युवक गंभीर घायल
Feb 15, 2026 | 07:03 PMPune News: पुणे में शिवाजी-टीपू सुल्तान टिप्पणी विवाद, भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस ने पथराव का आरोप लगाया
Feb 15, 2026 | 07:01 PMअब आधार कार्ड में नहीं दिखेंगे नाम और नंबर, नया डिजाइन कैसा और कितना होगा फायदेमंद?
Feb 15, 2026 | 06:58 PMBabulnath Temple Case: 75 वर्षीय भिक्षु को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मंदिर छोड़ने के लिए मिली 4 साल की मोहलत
Feb 15, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM
T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब
Feb 15, 2026 | 12:58 PM
T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबला आज, महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं, देखें वीडियो
Feb 15, 2026 | 12:50 PM
‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
Feb 15, 2026 | 12:42 PM
आजादी की जंग और वफादारी पर ओवैसी का वार: ‘BJP-RSS बताएं उनके कितने लोग अंग्रेजों की लड़ाई में मरे?’, Video
Feb 15, 2026 | 12:34 PM
UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM










