सावित्री जिंदल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक जिंदल समूह की सावित्री जिंदल सिर्फ पैसे ही नहीं राजनीति में भी किसी से भी पीछे नहीं है। हरियाणा चुनाव में हिसार से प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने राजनीति के मामले में भी सबको पछाड़ दिया है। खबर आ रही है कि जिंदल ग्रुप की मालकिन ने चुनाव जीत लिया है। आइए आज जानते है कि हिसार से चुनाव जीतने वाली सावित्री की नेटवर्थ कितनी है?
आपको बता दें कि सावित्री जिंदल का नाम देश के सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल है। अगर इनकी संपत्ति की बात की जाए, तो इनके पास 4280 करोड़ डॉलर की नेटवर्थ है। इसे अगर डॉलर में तबदील करते है तो पता चलता है कि सावित्री 40.2 बिलियन डॉलर की मालकिन है। हालांकि इस चुनाव में सावित्री निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही है। कुछ समय पहले तक वे भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी का हिस्सा हुआ करती थी। टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में हरियाणा के हिसार से चुनाव लड़ा है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पता चला है कि सावित्री ने काग्रेंस के उम्मीदवार को 18941 वोटों से मात दी है।
हरियाणा के हिसार जिले के चुनावी नतीजों ने किसी को हैरान नहीं किया है। पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि इस चुनाव को सावित्री ही जीतेगी और नतीजों से इसे साफ तौर पर साबित भी कर दिया है। इस सीट पर कांग्रेस के रामनिवास राड़ा दूसरे स्थान पर रहे है। साथ ही बीजेपी उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता इस स्थान पर तीसरे पायदान पर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- NSDL के आईपीओ को सेबी ने दी मंजूरी, 250 करोड़ रुपये के नए शेयर किए जारी
आपको बता दें कि सावित्री जिंदल एंड फैमिली ग्रुप को संचालित करती है। वो इस ग्रुप की हेड के रुप में काम कर रही है। फोर्ब्स बिलेनियर इंडियन लिस्ट में जिंदल ग्रुप का स्थान तीसरे पायदान पर है और साथ ही ग्लोबल रैंकिंग में इस ग्रुप ने 37वां स्थान हासिल किया है। अगर भारत के सबसे रईस बिजनेस ग्रुप की बात की जाएं, तो उस सूची में इनका नाम तीसरे स्थान पर है और देश की सबसे अमीर के तौर में इनका नाम इस सूची में पहले नंबर पर है। इसी कारण इन्हें देश की सबसे अमीर महिला के रुप में जाना जाता है।