
बिहार में देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
CM Devendra Fadnavis in Bihar: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने बिहार की सड़कों पर एनडीए उम्मीदवारों का धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने कहा कि यह बिहार के युवाओं के भविष्य का चुनाव है। एनडीए सरकार में बिहार का विकास हुआ है। बिहार अब बीमारू राज्य से आगे बढ़कर जुझारू राज्य बन गया है।
सारण के गढ़खा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी भइया कह रहे हैं कि हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे। जब उन्हें सरकारी नौकरी की उपलब्धता का आंकड़ा पता चला तो नौकरी देने की बात बोलनी बंद कर दी।
यह गलती उनसे इसलिए हुई कि वे नौवीं पास हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दिल में बिहार है और बिहार वासियों के दिल में मोदी बसते हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार एक बार फिर एनडीए के साथ है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई है।
यह भी पढ़ें – ठाकरे से है शिवसेना की पहचान, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दिखाया आईना, बोले- इसलिए मिलाया BJP से हाथ
हर साल पांच हजार डॉक्टर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि पहले बिहार का बजट 23 हजार करोड़ हुआ करता था आज 3 लाख करोड़ के पार हो गया है। यहां तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि छठ माता और गंगा माता का आशीवाद एनडीए के साथ है। मुंबई से भी बड़ा बिहार में मरीन ड्राइव है।






