सिमरन सिंह
स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, बैरोमीटर और कई अन्य सेंसर मौजूद होते हैं, जो इसे एक मल्टी-टूल डिवाइस बना देते हैं।
फोन के एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप सेंसर की मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि कोई चीज सीधी है या टेढ़ी।
महंगे स्पिरिट लेवल टूल्स की जगह आपका स्मार्टफोन ही फर्नीचर को सही एंगल पर सेट करने में मदद कर सकता है।
फोन का माइक्रोफोन सिर्फ कॉलिंग के लिए नहीं है। इससे आप आसपास के साउंड लेवल को भी माप सकते हैं और शांत जगह चुन सकते हैं।
मैग्नेटोमीटर सेंसर की मदद से आप दीवारों के पीछे मौजूद धातु, पाइप या तारों का अंदाजा लगा सकते हैं।
यही मैग्नेटोमीटर आपको सही दिशा भी दिखाता है। ट्रैवलिंग या ट्रैकिंग के दौरान यह फीचर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
बैरोमीटर सेंसर वायुमंडलीय दबाव मापता है और हाइकिंग या ट्रैकिंग के दौरान आपकी ऊंचाई का अनुमान लगाने में मदद करता है।
प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर से आप घर के अलग-अलग हिस्सों में रोशनी का स्तर जांच सकते हैं और इंडोर प्लांट्स के लिए सही जगह चुन सकते हैं।
iPhone Pro में मिलने वाला LiDAR Scanner कमरे का साइज, किसी व्यक्ति की लंबाई और यहां तक कि 3D मॉडल भी तैयार कर सकता है।