सिमरन सिंह
हाईवे पर टायर फटना खतरनाक हो सकता है, लेकिन घबराने की बजाय शांत रहना सबसे जरूरी है।
सबसे पहले रहें शांत
टायर फटते ही स्टीयरिंग को दोनों हाथों से मजबूती से पकड़ें ताकि गाड़ी का संतुलन बना रहे।
स्टीयरिंग को रखें मजबूत पकड़
तेज ब्रेक लगाने से गाड़ी बेकाबू हो सकती है। धीरे-धीरे एक्सीलरेटर छोड़ें और स्पीड कम करें।
अचानक ब्रेक बिल्कुल न लगाएं
गाड़ी को नियंत्रित रखते हुए स्पीड कम करें और सुरक्षित तरीके से सड़क के किनारे ले जाएं।
धीरे-धीरे करें रफ्तार कम
सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोकें और तुरंत Hazard Lights ऑन कर दें।
सुरक्षित जगह पर रोकें
अगर संभव हो तो गाड़ी के पीछे रिफ्लेक्टर या चेतावनी वाला त्रिकोण रखें, ताकि पीछे से आने वाले वाहन सावधान हो सकें।
दूसरों को करें अलर्ट
अगर खुद टायर बदलना सुरक्षित न लगे, तो जोखिम न लें। रोडसाइड असिस्टेंस या मैकेनिक की मदद लें।
टायर बदलना जरूरी नहीं
यात्रा शुरू करने से पहले टायर का प्रेशर, ट्रेड और कंडीशन जरूर जांचें। इससे टायर फटने का खतरा काफी कम हो सकता है।
सफर से पहले करें ये एक काम
Android यूजर्स सावधान, जानें Scam SMS से बचने के आसान तरीके