प्रीति शर्मा
धरती पर बहुत ही अनोखे और खूबसूरत तरह के जीव जंतु और पशु पक्षी पाए जाते हैं।
दुनिया में ऐसे भी पक्षी पाए जाते हैं, जो धरती पर कभी भी पैर रखना नहीं चाहते हैं।
इस पक्षी का नाम हरियल है, जो बरगद और पीपल के पेड़ पर अपना घोंसला बनाकर रहते हैं।
ये पक्षी अपने घोंसले अक्सर पेड़ों की ऊंचाईयों पर बनाना पसंद करते हैं।
हरियल कबूतर की तरह ही दिखता है और इसका रंग स्लेटी और हरा होता है।
इस पक्षी को इंग्लिश में ग्रीन पिजन भी कहा जाता है जिसका अर्थ हरा कबूतर है।
इन पक्षियों को जमीन पर आना पसंद नहीं है जिस वजह से यह ज्यादातर समय पेड़ों पर बिताते हैं।
इन पक्षी की उम्र 26 वर्ष की होता है और यह शाकाहारी होते हैं। यह भारत, पाकिस्तान, नेपाल जैसे देशों में पाए जाते हैं।