सुनीता पांडे
अब स्वीडन में एक ऐसी नाव का परीक्षण किया गया है, जो पानी पर चलने के अलावा समुद्र में उड़ भी सकती है।
इस नाव को Candela P-12 कहा जाता है, जो एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट है।
कैंडेला टेक्नोलॉजी एबी ने 39 फीट लंबी इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट को बनाया है।
इसमें 252 वॉट प्रति घंटे की पावर देने वाली बैटरी है और पानी पर 56KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
इसमें एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे।
कंपनी के सीईओ गुस्ताव हैसेल्सकोग के मुताबिक ये इलेक्ट्रिक फ्लाइंग नाव हाइड्रोफॉयल्स तकनीक पर चलती है।
ये एक ऐसा सिस्टम है, जिसकी मदद से नाव पानी के ऊपर उठ जाती है।
जिसमें बैठने के बाद सफऱ के दौरान लगता है कि आप पानी के ऊपर उड़ रहे हो।