सिमरन सिंह
साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी के बावजूद करोड़ों लोग अभी भी बेहद कमजोर पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं।
Comparitech की रिपोर्ट में डार्क वेब और Telegram चैनलों से मिले 2 अरब से ज्यादा लीक पासवर्ड्स का एनालिसिस किया गया।
2026 के टॉप कमजोर पासवर्ड
123456
12345678
123456789
admin
रिपोर्ट के मुताबिक करीब 38% पासवर्ड्स में 123 सीक्वेंस मिला। यानी लोग अब भी आसान पैटर्न चुन रहे हैं।
इस बार India@123 जैसे पासवर्ड भी टॉप 1000 लिस्ट में शामिल रहे। यह दिखाता है कि रीजनल ट्रेंड्स भी अब पासवर्ड्स में दिखने लगे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार: 65.8% पासवर्ड 12 कैरेक्टर से छोटे, 7% पासवर्ड 8 कैरेक्टर से भी कम ऐसे पासवर्ड कुछ सेकेंड में क्रैक हो सकते हैं।
साइबर अपराधी अकाउंट हैक करने के लिए सबसे पहले आसान पासवर्ड्स जैसे: 1234, password, admin, qwerty ट्राई करते हैं।
कमजोर पासवर्ड अब किसी भी अकाउंट को सुरक्षित नहीं रख सकते। AI और ऑटोमेटेड हैकिंग टूल्स सेकेंडों में पासवर्ड तोड़ सकते हैं।
साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार पासवर्ड में होना चाहिए: Uppercase Letters, Lowercase Letters, Numbers, Special Characters, कम से कम 12 Characters
ऑनलाइन सुरक्षा के लिए अपनाएं ये 2 जरूरी कदम: हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड, Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें वरना खाते से उड़ गए पैसे वाली स्थिति कभी भी बन सकती है।