Pink Lips के लिए महिलाएं अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, होठों के कालेपन होंगे छूमंतर

दामिनी सिंह

शहद और नींबू

होठों के कालेपन को खत्म करने के लिए शहद और नींबू को बेस्ट माना जाता है। इससे होंठ अंदर से गुलाबी होते है। हफ्ते में 3 बार होंठों पर शहद और नींबू लगाएं।

चीनी का स्क्रब

जैतून के तेल या शहद में थोड़ी सी चीनी मिलाकर इस मिश्रण से अपने होठों पर कुछ देर तक मसाज करें। यह होठों को डेड स्किन को हटाने में काफी मददगार होता है।

गुलाब की पंखुड़ियां

गुलाब की पंखुड़ियों पीसकर इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिला लें। इसे रोज रात में सोने से पहले होंठों पर लगाएं। इससे आपके होंठों का कालापन दूर होगा और ये लिप्स को गुलाबी बनाए रखने में भी मदद करेगा।

खीरा का रस

खीरे को स्लाइस में काटें और कुछ मिनट के लिए अपने होठों पर रगड़ें। करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें। इसमें मौजूद गुण डार्क होठों से राहत दिला सकते हैं।

Watch More Story