निक्की राय
अन्नू कपूर ना सिर्फ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं बल्कि उन्होंने अपने संघर्ष के दम पर एक्टिंग में इतना अहम मुकाम हासिल किया है।
अन्नू कपूर ने कैरेक्टर किरदारों से लेकर कॉमेडी तक अपने अभिनय का सिक्का स्थापित किया है। जीवन के शुरुआती दौर में पैसे-पैसे के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा है।
अन्नू कपूर ने बताया कि, ‘उनके पिता थिएटर में काम करते थे। उन दिनों पैसों की बहुत तंगी थी, पूरा परिवार टेंट में रहता था।’
बहुत कम लोग जानते होंगे कि अन्नू कपूर का बचपन काफी गरीबी में गुजरा है। उनकी मां 40 रुपये की नौकरी करने के लिए 7-8 किमी पैदल चलती थीं।
अन्नू कपूर ने इस पॉडकास्ट में बताया कि, ‘वो अब पैसों के लिए एक्टिंग करते हैं, हालांकि इनकी शुरुआत थिएटर से हुई थी।'
इसके बाद अनु कपूर को फिल्मों में पहली बार उन्हें श्याम बेनेगल ने मौका दिया। ‘मंडी’ फिल्म में पहली बार उन्होंने एक्टिंग की थी।
अन्नू कपूर ने कहा कि, ‘मैं कभी अपने कैरेक्टर के लिए चूजी नहीं रहा। ना मेरे पास शक्ल है, ना सूरत है, जो भी काम मिला मैंने कर लिया।’
अनु कपूर ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘एतराज’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।