प्रीति शर्मा
अक्सर आपने देखा होगा कि शेविंग ब्लेड के बीच में एक खाली जगह होती है।
जिलेट कंपनी के संस्थापक किंग कैंप जिलेट ने पहली बार इस डिजाइन का ब्लेड पेश किया था।
उस समय रेजर में ब्लेड को नट-बोल्ट के जरिए फिट किया जाता था जिसके लिए खाली जगह रखी थी।
जिलेट ने ही ब्लेड और रेजर दोनों बनाए थे ताकि लोग उनके रेजर में उनके ही ब्लेड इस्तेमाल करें।
बाजार में केवल जिलेट के रेजर थे इसलिए अन्य कंपनियों को भी वही डिजाइन कॉपी करना पड़ा।
दूसरी कंपनियों को भी अपने ब्लेड जिलेट के रेजर के सांचे में फिट होने वाले ही बनाने पड़े।
बीच का खाली हिस्सा ब्लेड को लचीलापन देता है जिससे रेजर में कसने पर आसानी से टूटता नहीं है।
यही वजह है कि आज भी दुनिया की सभी कंपनियां इसी यूनिवर्सल डिजाइन को फॉलो करती हैं।