सुनीता पांडे
भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।
टीम इंडिया तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है।
टीम इंडिया में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है, जबकि कुलदीप यादव को मैच से बाहर रखा गया है।
कुलदीप यादव भारत के बेस्ट स्पिनरों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी घूमती गेंदों से कई बार मैच का नक्शा बदला है।
कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को खिलाने का फैसला क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला है।
दरअसल अक्षय पटेल एक ऑलराउंडर हैं जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान अक्षर पटेल ने काफी अच्छा स्कोर बनाया था।
शायद इसी वजह से उन्हें कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।
Rohit Sharma IND vs ENG Test Series