सुनीता पांडे
पहली बार 12 जून, 2002 को इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा इस दिन की शुरुआत हुई, जिसके बाद से यह दिवस मनाया जाने लगा।
इस साल यानी 2023 में 21वां विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस मनाया जा रहा है।
आईएलओ हर साल बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस मनाने के लिए एक थीम तय करता है।
इस साल बाल श्रम निषेध की थीम है-'Social Justice for All. End Child Labour', जिसका उद्देश्य बाल श्रम को समाप्त करने के लिए आम आदमी को जागरूक करना और बढ़ावा देना है।
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस का असली उद्देश्य मासूमों को श्रम से रोकना, साथ ही बच्चों को इस जाल से बाहर निकालना है।
बच्चों के बचपन को अंधेरे में जाने से बचाने के लिए यह संस्था काफी सक्रिय है।